अनूपपुर। जिले में खाद्यान्नों के भंडारण के साथ वितरण में विभागीय अधिकारियों के साथ परिवहन ठेकेदार द्वारा की जा रही विलंबता पर अब कलेक्टर ने सख्ती दिखाई है। जहां विभागीय अधिकारी जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी के साथ साथ जिला नागरिक आपूर्ति प्रबंधक और परिवहन से जुड़े ठेकेदार को आड़े हाथ लेते हुए बैठक के दौरान सख्ती चेतावनी दी है। अधिकारियों को समय पर गोदामों में खाद्यान्नों के भंडारण के साथ हितग्राहियों के लिए सम्बंधित दुकानों पर खाद्यान्नों के पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। वहीं परिवहन ठेकेदार को परिवहन समय से नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी है। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा परिवहनकर्ता कोई भी हो, समय पर दुकानों और गोदामों में खाद्यान्नों का परिवहन नहीं किया जाता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। वहीं कलेक्टर ने मामले में अधिकारियों को गोदामों में भंडारण और वितरण के उपरांत शेष खाद्यान्नों के भंडारण सम्बंधित जानकारी भी समय समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। बताया जाता है कि कलेक्टर ने यह सख्ती हाल के दिनों में पुष्पराजगढ़ में खाद्यान्नों के समय पर वितरण नहीं किए जाने और अनियमितता होने के साथ जिले में कोरोना संक्रमण के दौरान वितरित किए जाने वाले खाद्यान्नों की अनुपलब्ता पर बनाई है। कलेक्टर सोनिया मीणा ने बताया कि जिले में इस वर्ष राइस मिलरो द्वारा धान का समय पर उठाव नहीं किए जाने के कारण यहां चावल की कमी बनती रही है। इससे हितग्राही भी प्रभावित हुए है। साथ ही वितरण व्यवस्था भी प्रभावित हुआ है। इससे निपटने के लिए पूर्व में कटनी से चावल मंगवाया गया, लेकिन यहां से अमानक चावल की खेप भेजी गई, जिस पर रोक लगा दी गई है। वहीं आरएम सतना द्वारा उमरिया से चावल मंगवाया जा रहा है। चावल सहित द्वार प्रदाय योजना के तहत हितग्राहियों को वितरित किए जाने वाले राशन समय पर उपलब्ध हो इसके लिए अधिकारियों व परिवहन ठेकेदार को चेतावनी दी गई है। हालंाकि इस दौरान कलेक्टर ने पुष्पराजगढ़ के बहपुर ग्राम पंचायत में द्वार प्रदाय योजना और पीएम योजना के तहत वितरित हुए खाद्यान्नों में अनियमितता की बात कही। जिसपर एसडीएम द्वारा जांच कर कार्रवाई की बात कही। कलेक्टर ने बताया कि पूर्व में तीन माह तक समय पर खाद्यान्नों के समय पर उठाव कर दुकानों तक परिवहन नहीं करने के कारण यह स्थिति बनी है। लेकिन अब काफी हद तक सुधार कर लिया गया है। बॉक्स: ठेका हुआ समाप्त, तीन माह के अतिरिक्त सेवा में परिवहनकलेक्टर की जानकारी के अनुसार वर्तमान में जिले में परिवहन सम्बंधित ठेका समाप्त हो चुका है। जिसमें अन्य कोई विकल्प नहीं होने के कारण पूर्व के ही परिवहन ठेकेदार को तीन माह का अतिरिक्त परिवहन सेवा प्रदान की अनुमति प्रदान की गई है। इसके लिए ठेकेदार को भी चेतावनी दी गई है। साथ ही कहा गया है कि धान परिवहन के साथ खाद्यान्नों का परिवहन समय से दुकानों और गोदामों तक पहुंचाया जाए। बॉक्स: १ लाख क्विंटल से अधिक धान का परिवहननागरिक आपूर्ति विभाग प्रबंधक ने बताया कि नए नियमों के अनुसार अब तक जिले के १२ में से ९ मिलरो ने धान उठाव के लिए एग्रीमेंट करते हुए धान का उठाव किया है। जिसमें अब तक १ लाख ३ हजार ९२० क्विंटल धान का उठाव मिलिंग के लिए किया जा चुका है। वर्सन: परिवहन के अभाव में पूर्व में गोदामों व दुकानों तक अनाज समय पर नहीं पहुंच सका था। यह स्थिति नहीं बने रहे, इसके लिए अधिकारियों व ठेकेदार को निर्देशित किया गया है। लापरवाही पर कार्रवाई होगी।सोनिया मीणा, कलेक्टर अनूपपुर।[typography_font:18pt;” >—————————————————–