script

लॉकडाउन में नियमों की अनदेखी, यातायात पुलिस ने काटे 41750 रूपए के चालान

locationअनूपपुरPublished: May 27, 2020 08:39:09 pm

Submitted by:

Rajan Kumar Gupta

जिले में यातायात पुलिस कर रही चालानी कार्रवाई, १२२ वाहन चालकों के खिलाफ की कार्रवाई

Rules ignored in lockdown, traffic police deducted Rs 41750

लॉकडाउन में नियमों की अनदेखी, यातायात पुलिस ने काटे 41750 रूपए के चालान

अनूपपुर। कोरोना संक्रमण के बावजूद वाहन चालक यातायात नियमों व शासन के निर्देशों की अनदेखी कर रहे हैं। जिसमें यातायात पुलिस ने पिछले एक सप्ताह से लगातार सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाते हुए १२२ वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए ४१ हजार ७५० रूपए का समन शुल्क वसूल किया है। वहीं यातयात जवानों द्वारा वाहन चालकों से सोशल डिस्टेंसिंग तथा यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश भी दी गई। यही नहीं वाहन संबंधी जानकारियां भी प्रदान की गई। जवानों ने चालकों को बताया कि माक्स लगाएं, दो पहिया वाहन में एक ही व्यक्ति सवार हों, चार पहिया वाहन में केवल दो ही व्यक्ति चले। जरूरत के अनुसार तीन व्यक्तियों की अनुमति हैं। जिला यातायात प्रभारी श्वेता शर्मा ने बताया कि नगर में बेवजह वाहन लेकर अगर यातायात नियमों का पालन नहीं करेंगे तो ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाएगी। पिछले 7 दिन में यातायात विभाग ने चालानी कार्रवाई करते हुए 41 हजार 750 रुपए वसूल किए। कुल 122 वाहन चालकों के खिलाफ चालान किए गए एवं दो चालान शराब पीकर गाड़ी चलाने पर किए गए हैं। इस मौके पर यातायात जवानों द्वारा नगर में वाहन चालकों को समझाइश दी कि यातायात नियमों का पालन करें और यदि ज्यादा आवश्यक हो तो ही घर से निकले। घर पर रहे सुरछित रहें।
————————————————–

ट्रेंडिंग वीडियो