थानों में फेरबदल: उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक एवं आरक्षको के हुए तबादले
अनूपपुरPublished: May 27, 2020 08:00:40 pm
उपनिरीक्षक सुमित कौशिक को वेंकटनगर का प्रभार
थानों में फेरबदल: उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक एवं आरक्षको के हुए तबादले
अनूपपुर। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर किरणलता केरकट्टा द्वारा जिले के समस्त थाना क्षेत्रों से उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक और आरक्षकों का तबादला किया है। बिजुरी थाने में पदस्थ उपनिरीक्षक सुमित कौशिक को वेंकटनगर चौकी का प्रभारी बनाया गया है। जबकि सहायक उपनिरीक्षक वीरेन्द्र तिवारी वेंकटनगर से थाना बिजुरी, सउनि अभयप्रताप सिंह जैतहरी से बिजुरी, रामनरेश चतुर्वेदी बिजुरी से जैतहरी, रामेश्वर सिंह चचाई से कोतमा, गोविंद प्रजापति कोतमा से चचाई, कमल किशोर अमरकंटक से करनपठार भेजे गए। जबकि आरक्षकों में संतोष मिश्रा अजाक से कोतमा, साहिबा सिंह यातायात से राजेन्द्रग्राम, रविकांत दुबे राजेन्द्रग्राम से यातायात, अशोक गुप्ता कोतवाली से कोतमा, कमला प्रसाद टांडिया कोतमा से कोतवाली, उमेश सिंह यातायात से रामनगर, जगत बहादुर साहू रामनगर से यातायात, चमरू प्रसाद चचाई से करनपठार, संतोष पाण्डेय करनपठार से चचाई, राजेन्द्र सिंह यातायात से बिजुरी, संजय श्रीवास पुलिस लाईन से यातायात, सुरेश कुमार कोरी वेंकटनगर से राजेन्द्रग्राम, कमलेश तिवारी बिजुरी से वेंकटनगर, रामहर्ष पटेल सरई से यातायात, राजेश बंसल यातायात से सरई, दिग्विजय पांडेय भालूमाडा से कोतमा, दादूालाल सिंह कोतमा से भालूमाड़ा, विपिन बिहारी राय यातायात से रामनगर, संतोष मिश्रा पुलिस लाईन से रामनगर थाना में स्थानांतरित किए गए हैं।
———————————————-