scriptनवविवाहिता की संदेहास्पद मौत, मायका पक्ष ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या करने का आरोप | Suspicious death of newly married woman, Myka side accuses her in-laws | Patrika News

नवविवाहिता की संदेहास्पद मौत, मायका पक्ष ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या करने का आरोप

locationअनूपपुरPublished: Dec 04, 2020 11:21:04 am

Submitted by:

Rajan Kumar Gupta

रात पति और भाई के साथ मायका में आयोजित शादी समारोह से लौटी थी ससुराल

Suspicious death of newly married woman, Myka side accuses her in-laws

नवविवाहिता की संदेहास्पद मौत, मायका पक्ष ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या करने का आरोप

अनूपपुर। बिजुरी थाना क्षेत्र के तरसिली गांव निवासी २१ वर्षीय महिला पूजा साहू पति संजय साहू की संदेहापस्द मौत ३ दिसम्बर की सुबह १ बजे बिजुरी प्राथमिक स्वास्थ्य में हो गई। डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच में बहोशी की हालत में इलाज के लिए लाई गई महिला को मृत घोषित कर पुलिस को सूचना दी। अस्पताल की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर सुबह पीएम उपरांत परिजनों को सौंप दिया। बताया जाता है कि मृतिका की शादी के अभी ९ माह ही हुआ था। फरवरी माह में पूजा की शादी संजय के साथ हुई थी। २ दिसम्बर की शाम ही पूजा अपने मायका में चाचा के बेटे की शादी समारोह से अपने पति और चचरे भाई के साथ ससुराल लौटी थी। स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे मायका पक्षवालों ने ससुराल पक्षवालों पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं मृतिका का भाई रवि साहू ने आरोप लगाया है कि कल शाम ५ बजे शादी से बहन का लेकर घर वापस लौटे थे, बोला कि घर में किसी का तबियत बहुत खराब है। मायका पक्षवालों ने चौथी कार्यक्रम तक मायका में ही रहने की अपील की। लेकिन संजय साहू बीमारी की बात कह नहीं माना। वापसी के दौरान बहन के साथ चाचा का लडक़ा भी साथ आया था, जहां रास्ते में जीजा संजय साहू ने कहा आज कोई बड़ी घटना होगी। जिसपर चाचा का लडक़ा ने उसे समझाते हुए किसी प्रकार का विवाद नहीं करने की बात कहते हुए ठीक से रहने की बात कही थी। चाचा का लडक़ा पूज को ससुराल छोडऩे के बाद वापस लौट आया था। लेकिन रात १२ बजे ससुराल पक्ष से फोन आया कि पूजा की तबियत खराब है, भूत उतारना है। इस बात से डरकर मायका पक्ष के सदस्य भी तरसिली गांव पहुंचे, लेकिन ससुराल में कोई नहीं मिला, जानकारी मिलने पर वे जब बिजुरी स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे तो जानकारी मिली कि पूजा की मौत हो गई। रवि साहू का आरोप है कि ससुराल पक्षवालों ने मिलकर उसे तकिया से दबाकर हत्या कर दी है। वहीं पति संजय साहू का कहना है कि आने के बाद उसे कुछ हुआ था, भूत आया जिसके बाद वह बहोश होकर गिर पड़ी। इलाज के लिए जब अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत बताया। थाना प्रभारी सुमित कौशिक ने बताया कि रात में सूचना मिली थी। जिसमें शव की जांच पड़ताल में शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं पाए गए हैं। गले में भी किसी प्रकार का खरोंच नहीं पाया गया है।
वर्सन:
मायका पक्ष वालों के साथ ससुराल पक्षवालों का भी बयान दर्ज कराया जा रहा है। शव के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। पीएम रिपोर्ट के बाद ही हत्या या अन्य कारणों में मौत होने की पुष्टि हो जाएगी। फिलहाल जांच की जारी है।
सुमित कौशिक, थाना प्रभारी बिजुरी।
—————————————–
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो