scriptभाजपा समर्थित नगरपालिका उपाध्यक्ष पसान के खिलाफ भाजपा पार्षदों ने ही लाया अविश्वास प्रस्ताव | The BJP councilors brought against the BJP-backed municipal vice presi | Patrika News

भाजपा समर्थित नगरपालिका उपाध्यक्ष पसान के खिलाफ भाजपा पार्षदों ने ही लाया अविश्वास प्रस्ताव

locationअनूपपुरPublished: Mar 30, 2019 09:21:32 pm

Submitted by:

Rajan Kumar Gupta

पार्टी जिला अध्यक्ष ने कहा अविश्वास पार्टी के मर्यादा के अनुकूल नहीं, मची सियासी भूचाल

अनूपपुर। शहडोल ससंदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवारी के लिए प्रस्तावित हिमाद्री सिंह के खिलाफ भाजपा के पूर्व सांसद ज्ञान सिंह द्वारा बजाई गई बगावती बिगुल अभी ठंडा ही हुआ था कि पसान नगर पालिका में पदस्थ भाजपा उपाध्यक्ष शालिनी जायसवाल के खिलाफ भाजपाई पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव लाते हुए कलेक्टर से शिकायत की है। यह शिकायत १० दिन पूर्व पार्षदों द्वारा गुपचुप तरीके से पेश की गई। जिसकी भनक अब भाजपा वरिष्ठ पदाधिकारियों को लगने पर इसे सुलझाने की बात कही है। अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले प्रमुख पार्षदों में भाजपा के दिनेश सिंह, अजय यादव, अंदु केवट, भागीरथी पटेल शामिल हैं। इन पार्षदों ने अन्य पार्षदो को साथ लेकर जिला कलेक्टर पहुंच उपाध्यक्ष के खिलाफ शिकायत कर हटाने का अविश्वास लाया है। अविश्वास प्रस्ताव में 18 वार्डो वाले पसान नगर पालिका में 9 पार्षदो के द्वारा अविश्वास प्रस्ताव पेश की जाने की जानकारी दी गई है। जिसमें 4 भाजपा के ही पार्षदो ने उपाध्यक्ष के खिलाफ तथा 3 कांग्रेस पार्षदो एंव 2 निदर्लीय पार्षदों ने अविश्वास लाया है। उपाध्यक्ष को कुर्सी से हटाने वाले पार्षदो में भाजपा के दिनेश सिंह वार्ड क्रमांक 2, अजय यादव 9, अन्दु केवट 14 एंव भाजपा के भागीरथी पटेल वार्ड 14 सहित कांग्रेस के पार्षद वार्ड 8, वार्ड 10, वार्ड 13 के अलावा निर्दलीय रुपेश सिंह 3 एंव अर्जुन यादव वार्ड क्रमांक 5 ने संयुक्त रूप से खड़े हैं। अविश्वास के बाद परिषद में सियासी भूचाल मच गया है। भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम का कहना है कि बिना संगठन की जानकारी के भाजपा पार्षदो द्वारा लाया गया अविश्वास पार्टी के मर्यादा के अनुकूल नहीं है। पार्टी फोरम में बैठकर सुलह कर लिया जाएगा।
वर्सन:
उपाध्यक्ष के खिलाफ पार्षदो द्वारा १०-१२ दिन पूर्व शिकायत की गई है। जिसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
नदीमी शीरी, एसडीएम अनूपपुर
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो