scriptप्रदेश के अन्नदाताओं के लिए केन्द्र सरकार नहीं दे रही सहायता राशि | The central government is not providing the assistance amount | Patrika News

प्रदेश के अन्नदाताओं के लिए केन्द्र सरकार नहीं दे रही सहायता राशि

locationअनूपपुरPublished: Nov 04, 2019 12:19:37 pm

Submitted by:

Ramashankar mishra

जिला कांग्रेस कमेटी ने केन्द्र सरकार पर लगाया भेदभाव का आरोप

प्रदेश के अन्नदाताओं के लिए केन्द्र सरकार नहीं दे रही सहायता राशि

प्रदेश के अन्नदाताओं के लिए केन्द्र सरकार नहीं दे रही सहायता राशि

अनूपपुर. अतिवृष्टि के कारण किसानो के फसलो की हुई नुकसानी एवं उसके भरपाई मामले में मध्यप्रदेश के साथ केन्द्र सरकार द्वारा भेदभाव पूर्ण नीति अपनाई जा रही है। जिसे लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने पत्रकारवार्ता का आयोजन कर आगामी कार्ययोजना के संबंध में जानकारी दी। जिसमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल ने बताया की जिला कांग्रेस कमेटी मध्यप्रदेश के साथ केन्द्र सरकार द्वारा भेदभावपूर्ण नीति अपनाने तथा प्रदेश के किसानो को तत्काल मुआवजा दिलाने के लिए प्रभावी हस्तक्षेप करने की मांग राष्ट्रपति से करेगी। जिससे प्रभावित अन्नदाताओं को अविलंब राहत मिल सके। मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के लिए केन्द्र में भाजपा के प्रभावशाली मंत्रियों सहित प्रदेश में भाजपा के २८ लोकसभा सांसदो और ८ राज्यसभा सांसदो ने प्रदेश के अन्नदाताओं को राहत दिलाने के लिए कोई प्रभावी पहल अब तक नही की है। गंभीर प्राकृतिक आपदाताओं की स्थिति में राहत कार्य के लिए एनडीआरएफ से अग्रिम राशि केन्द्र सरकार से तत्काल स्वत: ही जारी हो जाए किन्तु केद्र के मोदी सरकार ने एनडीआरएफ से मिलने वाली राहत राशि अब तक प्रदेश को जारी नही की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो