अनूपपुर। जम्मू कश्मीर में देश की सीमा की रक्षा करते हुए भारतीय सेना के जवान विंध्य के माटी के लाल सतना जिला के वीर सपूत अमर शहीद करण वीर सिंह के सम्मान में पूरा देश और प्रदेश नम है। शनिवार को अनूपपुर जिले में भी जगह जगह वीर शहीद जवान के सम्मान में जिलेवासियों ने कैंडल मार्च सहित माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित कर माटी के लाल की जयघोष की। जिला मुख्यालय अनूपपुर में नगरवासियों ने कैंडल मार्च करते हुए श्रद्धांजलि दी, वहीं शनिवार की शाम श्रमिक सदन (फुटबॉल ग्राउंड) माईनस कॉलोनी में नगर के लोगो द्वारा करण वीर सिंह को भावपूर्ण विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अमर रहे का नारा लगाया गया। इस दौरान नगर का भ्रमण करते हुए कैंडल मार्च निकला गया। इस दौरान मुकेश जैन, अजय शुक्ला, रमाकांत सिंह, केपी शुक्ला, संतोषी सिंह, सत्यनारायण, निखिल सैनी सहित नगर के अन्य गणमान्य नागरिक शामिल रहे। वहीं कोतमा में भी नगरवासियों ने गांधी चौकी पर श्रद्धांजलि अर्पित की, जबकि जमुना में भी वीर शहीद को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। [typography_font:18pt;” >——————————————-