अनूपपुर। शासकीय महाविद्यालय बिजुरी में खेल मैदान के अभाव को लेकर छात्र-छात्राओं को हो रही परेशानी को लेकर पत्रिका द्वारा खबर का प्रकाशन किए जाने के बाद अब राजस्व विभाग के द्वारा नगरपालिका को पत्राचार करते हुए खेल मैदान के लिए आरक्षित की गई भूमि के संबंध में दावा आपत्ति की समय सीमा निर्धारित कर दी गई है। शासकीय महाविद्यालय बिजुरी के खेल मैदान के लिए न्यायालय नायब तहसीलदार कोतमा वृत्त बिजुरी के द्वारा ग्राम भगता पटवारी हल्का लोहसरा राजस्व निरीक्षक मंडल बिजुरी में स्थित खसरा नंबर 118 रकबा 19.745 हेक्टेयर के जूज भाग 2.023 हेक्टेयर पर शासकीय महाविद्यालय बिजुरी में भूमि आवंटन के लिए पत्राचार किया गया है। जिसमें अब राजस्व विभाग के निर्देशन में नगरपालिका द्वारा सम्बंधित भूमि का आवंटन कॉलेज परिसर को किया जा सकेगा। वहीं राजस्व विभाग के इस पत्राचार के बाद कॉलेज प्रबंधन सहित छात्र-छात्राओं में खुशी का माहौल बना हुआ है। विद्यार्थियों का कहना है कि अब कॉलेज के छात्र-छात्राएं खेल गतिविधियों में शामिल हो सकेंगे। इससे पूर्व बिजुरी कॉलेज के छात्र-छात्राएं पिछले ७ सालों से खेल प्रतिभाओं को खेल मैदान के अभाव में निखार नहीं सके थे। शासकीय महाविद्यालय बिजुरी में वर्तमान समय में 800 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, जहां उन्हें खेलकूद के लिए खेल मैदान नहीं होने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिसको लेकर महाविद्यालय प्राचार्य के द्वारा वरिष्ठ कार्यालय को पत्राचार किया गया था। जिसके बाद अब तक इस मामले पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही थी। जिस पर पत्रिका के द्वारा इस समस्या को प्रमुखता से उठाया गया और प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया था।[typography_font:18pt;” >——————————————————-