scriptविद्यार्थियों के साथ अधिकारियों ने भी किया सूर्य नमस्कार | The students also accompanied the Surya Namaskar | Patrika News

विद्यार्थियों के साथ अधिकारियों ने भी किया सूर्य नमस्कार

locationअनूपपुरPublished: Jan 13, 2018 06:04:55 pm

Submitted by:

brijesh sirmour

उत्साह से मनाया गया युवा दिवस

The students also accompanied the Surya Namaskar

The students also accompanied the Surya Namaskar

अनूपपुर. स्वामी विवेकानन्द के जन्म-दिवस ‘युवा दिवसÓ के उपलक्ष्य में शुक्रवार १२ जनवरी को सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन जिला मुख्यालय के एक्सीलेंस विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित किया गया। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में शासकीय व अशासकीय स्कूलों के लगभग हजार से अधिक स्कूली छात्र-छात्राएं योगाभ्यास में शामिल हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष रूपमति सिंह शामिल हुई, जबकि विशिष्ठ अतिथियों में कलेक्टर अजय शर्मा, पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैष्णव शर्मा सहित अन्य लोग शामिल हुए। सूर्य नमस्कार कार्यक्रम १० बजे आरम्भ हुआ जिसमें योग आचार्य ने कार्यक्रम का उद्देश्य योग द्वारा शरीर को स्वच्छ, निरोग, निर्मल बनाकर उसका उपयोग समाज, प्रदेश एंव देशहित में उपयोग करने की बात कही। इस दौरान कार्यक्रम के आरंभ में आकाशवाणी द्वारा प्रसारित स्वामी विवेकानंद पर केन्द्रित प्रेरणादायी स्मरण सुनवाए गए तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का युवाओं के नाम संदेश का प्रसारण सुनाया गया। इसके बाद छात्र-छात्राओं के साथ प्रशासनिक अमले ने सामूहिक सूर्य नमस्कार किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के साथ स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, सहित अन्य शासकीय विभागीय प्रमुख एवं कर्मचारी मौजूद रहे। योग एवं प्राणायाम योग गुरूओं के द्वारा संपन्न कराया गया। जिसमें विभिन्न मुद्राओं में सूर्य नमस्कार सहित स्वास्थ्य सम्बंधी प्रणयाम किए।
भालूमाड़ा/ अमरकंटक/ राजनगर. विवेकानंद जंयती के अवसर पर शुक्रवार की सुबह नपा पसान परिषद प्रागंण में नपा पदाधिकारियों व कर्मचारियों सहित नगरवासियों ने सामूहिक सूर्य नमस्कार किया। जिसमें पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने व्यायाम के विभिन्न मुद्राओं में योग एवं प्राणायाम कर जीवन को स्वस्थ्य और नीरोग बनाए रखने का प्रण किया। वहीं मां नर्मदा की उद्गम स्थली अमरकंटक में विवेकानंद जन्म दिवस के मौके पर भव्यतापूर्ण समारोह में सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र-छात्रों द्वारा रैली निकाली गई। जिसे स्थानीय बाजार व मुख्य चौराहों से भ्रमण कराते हुए पुन: नर्मदा मंदिर वापसी की। जबकि इसी तरह कल्याणिका केन्द्रीय शिक्षा निकेतन के छात्र-छात्राओं ने भी सूर्य नमस्कार किया व विवेकानंद की तस्वीर पर पुष्प मालाएं अर्पित की। इस मौके पर स्थानीय विद्यालयों में भी सूर्य नमस्कार के कार्यक्रम आयोजित किए गए। जबकि ग्राम पंचायत डूमरकछार पौराधार स्थित शासकीय हाईस्कूल में विवेकानंद जयंती मनाते हुए स्कूली छात्र-छात्राओं व जनप्रतिनिधि द्वारा सूर्य नमस्कार एवं योग किया गया। छात्र-छात्राओं को विवेकानंद के जीवन के बारे में जानकारी देकर उनके पदचिह्नों पर चलते हुए उठो जागो और और तब तक भागो जब तक मंजिल न मिले की अपील की गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो