अनियंत्रित ट्रैक्टर ढलान पर पलटी चालक की मौत, चार अन्य मजदूर हुए घायल
अनूपपुरPublished: Mar 20, 2019 08:48:02 pm
अमरकंटक बीट से लकड़ी लोडक़र वनडिपो कार्यालय आने के दौरान हुआ हादसा
अनियंत्रित ट्रैक्टर ढलान पर पलटी चालक की मौत, चार अन्य मजदूर हुए घायल
अनूपपुर। अमरकंटक बीट पीएफ २३६ से मंगलवार की शाम जलाऊ लकड़ी लोडकर वनडिपो अमरकंटक आ रही ट्रैक्टर शहडोल-अमरकंटक मार्ग स्थित सनराईज प्वाईंट पर ढलान से नीचे उतरते समय अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसपर सवार चालक सावन कुमार सहित अन्य ४ मजदूर घायल हो गए। घटना में २५ वर्षीय सावन कुमार पिता मणिलाल यादव निवासी हर्राटोला अमरकंटक तथा ३५ वर्षीय मातर्तम गोंड पिता पतिराम गोंड फर्रीसेमर अमरकंटक को गम्भीर चोटे आई। सभी घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अमरकंटक ले जाया गया। जहां दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद राजेन्द्रग्राम तथा बाद में अनूपपुर रेफर कर दिया गया। लेकिन जिला अस्पताल में उपचाररत सावन कुमार की मौत हो गई। जबकि मातर्तम गोंड का उपचार जारी है। इसके अलावा अन्य तीन मजदूर २४ वर्षीय यशवंत यादव पिता रामदास यादव, २२ वर्षीय नवल पिता ब्रजलाल बैगा, २६ वर्षीय जवाहर पिता कंवरलाल यादव तीनों निवासी फर्रीसेमर को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।