scriptअनट्रेंड के हाथ चालक ने थमाई बस की स्टेरिंग, यात्रियों से भरी बस खाई में पलटी ३० सवारी हुए घायल | Unterand's hand driver stays in the Thamai bus, filled with passenger | Patrika News

अनट्रेंड के हाथ चालक ने थमाई बस की स्टेरिंग, यात्रियों से भरी बस खाई में पलटी ३० सवारी हुए घायल

locationअनूपपुरPublished: May 06, 2018 08:10:45 pm

Submitted by:

shivmangal singh

अनट्रेंड के हाथ चालक ने थमाई बस की स्टेरिंग, यात्रियों से भरी बस खाई में पलटी ३० सवारी हुए घायल

Unterand's hand driver stays in the Thamai bus, filled with passenger
ेतेज रफ्तार की बस मोड़ पर मुडऩे की बजाय खाई में सीधे फिसली, पेड़ों से टकराकर खाई में पलटी
अनूपपुर। राजेन्द्रग्राम थाना के किररघाट में शुक्रवार ४ मई की दोपहर पलटी जीप में लगभग दो दर्जन घायल लोगों के जख्म अभी भरे भी नहीं थे कि ५ मई को राजेन्द्रग्राम से १५ किलोमीटर दूर अमरकंटक थाना क्षेत्र के बिलासपुर -खांटी मार्ग पर नोनघटि गांव की पहाड़ी क्षेत्र से नीचे उतर रही बस मोड़ पर मुडऩे की बजाय सीधे ३० फीट गहरी खाई में उतर गई, जहां नीचे आकर पलटी मार दी। इस घटना में बस में सवार लगभग तीन दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। जिनमें २५ लोगों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र राजेन्द्रग्राम में भर्ती कराया गया, जहंा डॉक्टरों ने चार गम्भीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं कुछ को सामान्य चोट होने पर प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। घटना शनिवार १०.३० बजे घटी। बस में लगभग ६०-६५ लोग सवाार थे। घटना की सूचना उपरांत मौके पर पहुंची अमरकंटक एसडीओपी तथा पुलिस अमले ने सभी घायलों को एम्बुलेंस व अन्य वाहनों की मदद से राजेन्द्रग्राम सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। हालांकि ३० फीट गहरी खाई में फिसली बस के दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। बताया जाता है कि बस क्रमांक एमपी १७ पी ०१२० महोरा गांव से राजेन्द्रग्राम होते अनूपपुर आ रही थी, जहां बिलासपुर-खांटी मार्ग के बीच नोनघाटी में उतरने के दौरान तेज रफ्तार की बस घाटी की मोड़ पर नहीं मुड़ी तथा सीधे खाई की ओर उसी र$फ्तार में नीचे उतर गई। बताया जाता है कि घाटी से फिसलने के दौरान नीचे लगे पेड़ों की लगातार ओट से टकराकर बस की रफ्तार धीमी हो गई और ३० फीट नीचे खाई में आने के उपरांत पलट गई। जिसमें सवार अधिकांश लोगों को गहरी चोंटे आई। कुछ लोगों ने कूदकर जान बचाने का प्रयास भी किया। घायल यात्रियों के अनुसार महोरा से बस चलने के दौरान ही बस को चालक के बजाय एक अन्य व्यक्ति चला रहा था। जो प्रशिक्षित नहीं था। चालक बार बार उसे बस चलाने के सम्बंध में जानकारी दे रहा था। वहीं नोनघाटी आने पर चालक ने सम्बंधित व्यक्ति से कहा अगर तुम इस घाटी को पार कर गए तो तुम बस चलाना सीख जाओगे। इस दौरान कुछ यात्रियों ने अप्रशिक्षित चालक के बस चलाने पर आपत्ति जताते हुए चालक से बस को खुद चलाने की अपील की। लेकिन उलटा चालक ने उन्हें धमकाते हुए उतार देने की बात कही। जिसके उपरांत यात्री खामोश हो गए। इसी दौरान घाटी उतरने के दौरान यह हादसा हो गया। वहीं घटना के दौरान चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। घायलों में ३० वर्षीय उमा बाई पति मथुरा सिंह निवासी मोंहदी, ३० वर्षीय बिरसिया बाई पति मुन्ना ग्राम हराई, ९ वर्षीय पीयूष कुमार बंजारा पिता मथुरा सिंह बंजारा, ४५ वर्षीय झामु दास पिता जमादार ग्राम महोरा, ३० वर्षीय सुल्तान सिंह पिता जयसिंह हराई, ३० वर्षीय मंगली बाई पति फूल सिंह ग्राम हराई, ११ वर्षीय बुद्धसेन पिता रामाधार सिंह, ७० वर्षीय रत्तू सिंह पिता करिया सिंह ग्राम खांटी, ३६ वर्षीय दुर्गावती मार्को पति दौलत सिंह मार्को ग्राम परसवार टिकइटोला, २५ वर्षीय शिवचरण पिता महंतु सिंह ग्राम मोहंदी, ४५ वर्षीय अमरतिया बाई पति जगदेव ग्राम खजुरवार, ७० वर्षीय विशाल सिंह पिता सम्हर सिंह ग्राम खांटी, १८ वर्षीय सीमा मरावी पिता रामचरण सिंह मार्को ग्राम नोनघटी, ३ वर्षीय रवि सिंह धुवे पिता रामकुमार सिंह धुर्वे, ३५ वर्षीय कमला बाई पति लखु प्रसाद ग्राम हराई, ५० वर्षीय मुनवा सिंह पिता रामसिंह ग्राम रगढिया टोला, ४० वर्षीरू बसंता बाई पति मुनवा सिंह, ५० वर्षीय राजकपूर पिता प्रेम लाल ग्राम कुंवाहार, ३३ वर्षीय सुनील कुमार पिता ओमप्रकाश ग्राम छाटा, ६५ वर्षीय सुखलाल सिंह पिता देवां सिंह ग्राम मोहंदी, ६ वर्षीय संतोषी पिता शत्रुधन सोनवानी ग्राम पलाडोंगरी शामिल हैं। जबकि प्राथमिक उपचार के बाद विशाल, जनियाबाई, तथा उमा बाई सहित एक अन्य को गम्भीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल के रेफर कर दिया गया है।
वर्सन:
घटना की सूचना मिलने पर तत्काल एसडीओपी सहित पुलिस बल को मौके पर भेजा गया तथा घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। शुक्र है कि इस हादसे में किसी की मौत की सूचना नहीं है। मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं।
वैष्णव शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर।
——————————————————–
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो