scriptपावर परिसर में श्रद्धा और उल्लास से मनाया गया विश्वकर्मा जयंती | Vishwakarma Jayanti celebrated with reverence and gaiety at Power Camp | Patrika News
अनूपपुर

पावर परिसर में श्रद्धा और उल्लास से मनाया गया विश्वकर्मा जयंती

पूजे गए निर्माण के देवता विश्वकर्मा

अनूपपुरSep 19, 2019 / 03:33 pm

Rajan Kumar Gupta

Vishwakarma Jayanti celebrated with reverence and gaiety at Power Camp

पावर परिसर में श्रद्धा और उल्लास से मनाया गया विश्वकर्मा जयंती

अनूपपुर। जैतहरी स्थित हिंदुस्तान पावर परिसर में पारंपरिक श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा की गई। परंपरा में आदि शिल्पी, वास्तुकार और सर्वोच्च अभियंता माने जाने वाले विश्वकर्मा की पूजा में कामगारों, अधिकारियों और उनके परिवार के सदस्यों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। इस असवर पर हिंदुस्तान पावर कंपनी के मुख्य सलाहकार, प्लांट हेड, ओएंडएम हेड, एचआर-एडमिन हेड समेत कई अधिकारियों ने पूजा और हवन में भाग लिया। पूजा समारोह का समंवय एचआर विभाग के महाप्रबंघक ने किया। इस आयोजन का समापन विशाल भंडारे से हुआ जिसमें कामगारों, अधिकारियों और उनके परिवार के सदस्यों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर मशीनों, कलपुर्जों, वाहनों आदि की मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा की गई। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान विश्वकर्मा से परियोजना के निर्बाध और सुरक्षित परिचालन के लिए आशीर्वाद लिया। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान विश्वकर्मा निर्माण के सर्वोच्च देवता है। उन्हें पहला अभियंता और आदि वास्तुकार माना जाता है। वास्तुदेव और अंगरिसी के पुत्र विश्वकर्मा का जन्म अश्विन मास के प्रतिपदा को हुआ था। धार्मिक आख्यान उन्हें सोने की लंका, इंद्रपुरी, यमपुरी, वरूणपुरी, पंाडवपुरी, द्वारका, कुबेरपुरी, सुदामापुरी सहित अन्य का निर्माता बताया जाता है। पसान नगरपालिका कार्यालय में भगवान विश्वकर्मा का पूजन भक्ति भाव से किया गया, जहां पूजन बाद भजन व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर नगर पालिका परिसर के समस्त वाहनों को भी साफ सुथरा कर उनकी पूजा की गई। पूजन के बाद स्थानीय भजन मंडली व नगरपालिका के कर्मचारियों ने भजन-कीर्तन किया। प्रसाद वितरण व भंडारे में नगर पालिका के समस्त अधिकारी कर्मचारी सहित नगर के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस आयोजन में विशेष रूप से नगर को साफ -सुथरा रखने वाले हमारे समस्त महिला पुरुष सफाई कर्मचारियों को नगरीय प्रशासन ने सम्मान पूर्वक बिठाकर उन्हें भोजन कराया। विश्वकर्मा पूजन के दौरान नपा अध्यक्ष सुमन राजू गुप्ता, सीएमओ आरएस हलवाई, उपयंत्री उमेश त्रिपाठी, अविनाश मरकाम, श्री तिवारी, अरुण द्विवेदी, मथुरा प्रसाद, राजू गुप्ता, दीपक तिवारी, राजा विजय बरगाही, बल्लू चंद्रमणि तिवारी, संजय त्रिपाठी सहित पार्षदगण व समस्त नगर पालिका के कर्मचारी सम्मिलित रहे।

Home / Anuppur / पावर परिसर में श्रद्धा और उल्लास से मनाया गया विश्वकर्मा जयंती

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो