script

पर्यावरण को संरक्षित करना हम सबका दायित्व- विधायक

locationअनूपपुरPublished: Jan 21, 2020 09:48:39 pm

Submitted by:

Rajan Kumar Gupta

अमरकंटक मेंं अनुभूति कार्यक्रम संम्पन्न, बच्चों ने वनीय जीवन के बारे में प्राप्त की जानकारी

We all have an obligation to protect the environment - MLA

पर्यावरण को संरक्षित करना हम सबका दायित्व- विधायक

अनूपपुर। ‘वन, पर्यावरण, वन्यप्राणी, औषधि पौधों को बचाना हमारा नैतिक दायित्व है। इस दिशा में सभी को कार्य करना चाहिए। वन क्षेत्रों मे वृक्षो की कटाई पर्यावरण का संरक्षण के साथ वन्य प्राणियों की सुरक्षा करनी चाहिए। ताकि समाज को लाभ मिल सके।’ यह बात वनमंडल अनूपपुर अंतर्गत वनपरिक्षेत्र अमरकंटक के शंम्भूधारा सरोवर में अनुभूति कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को ने कही। इस दौरान उन्होंने सभी उपस्थित छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण किए जाने का संकल्प दिलाते हुए उसके सरंक्षण की अपील की। १९ जनवरी को आयोजित अनुभूति कार्यक्रम में 141 स्कूली छात्र-छात्राएंं उपस्थित रही। कार्यक्रम में पक्षी दर्शन, जंगल सफारी, ट्रेकिंग, पथ चालन, नेचर ट्रेल पर प्रकृति व्याख्या, प्रतियोगिता, फीडबैक, पर्यावरण सरंक्षण एवं औषधीय पौधों की जानकारी व पहचान और उपयोग, जैव विविधता संरक्षण पर प्रकाश एवं वनीय जवीन पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में मौखिक प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां मुख्य अतिथि द्वारा प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पुरूस्कार प्रदान किया गया। वन परिक्षेत्राधिकारी एनडी शर्मा ने बताया की यह मध्यप्रदेश ईको पर्यटन विकास बोर्ड भोपाल के सौजन्य से अनुभूति कार्यक्रम कई वर्षों से कराया जा रहा है। जिससे स्कूली बच्चों में पेड़ पौधे व वन्य जीवों के बारे में जानकारियां प्राप्त करते है व उन्हें सामान्य ज्ञान की प्राप्ति भी मिलती है। इस कार्यक्रम में राजेन्द्रग्राम के उपमंडलाधिकारी मान सिंह मरावी, डिप्टी रेंजर नंद किशोर मिश्रा, वनपाल भरत सिंह श्याम, रतनदास टंडन व सभी अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
बॉक्स: विधायक ने वन प्राणियों की बताई महत्ता
जैतहरी के खोडऱी बीट अंतर्गत सुलखारी में मिश्रित वृक्षारोपण़ स्थल पर मप्र. इको पर्याटन विकास बोर्ड के तहत पर्यावरण सुरक्षा पर जागरूकता बढ़ाने के उदद्ेश्य से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुलखारी के 120 छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में अनुभूति कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को रहे। विधायक ने जंगल, पशु पक्षियों एवं पेड़ पौधे से होने वाले लाभ के बारे में बताते हुए संरक्षित करने की बात कही। साथ ही अधिक से अधिक पौधों को अपने अपने नाम से लगाने का आह्वान किया। वहीं बच्चों व अभिभावकों से उसके सरंक्षण की शपथ दिलाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता वन मंडलाधिकारी एमएस भगदिया ने किया।
————————————————————-

ट्रेंडिंग वीडियो