अशोकनगर

कांग्रेस प्रत्याशी मनाने पहुंचे तो दोनों कांग्रेसियों ने वापस लिए नामांकन

12 ने छोड़ा मैदान जिले की तीनों विधानसभाओं में बचे अब 46 प्रत्याशी

अशोकनगरNov 15, 2018 / 07:47 am

Arvind jain

कांग्रेस प्रत्याशी मनाने पहुंचे तो दोनों कांग्रेसियों ने वापस लिए नामांकन


अशोकनगर. नामांकन वापसी के अंतिम दिन तक 12 अभ्यर्थियों ने मैदान छोड़ दिया। इससे अब जिले की तीनों विधानसभाओं में 46 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। टिकिट न मिलने से नाराज कांग्रेस के तीन अन्य कार्यकर्ताओं ने भी नामांकन भर दिए थे, जिनमें से एक का नामांकन रिजेक्ट हो गया था तो दो मैदान में डटे हुए थे।

कांग्रेस प्रत्याशी सहित अन्य पदाधिकारी जब मनाने के लिए उनके घर पहुंचे तो दोनों कार्यकर्ताओं ने नामांकन वापस ले लिए। लेकिन भाजपा के चारों बागी नहीं माने और वह चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष जयकुमार सिंघई का कहना है कि चारों पार्टी से बगावत करके चुनाव लड़ रहे हैं, इसलिए उन्हें मनाने का ज्यादा प्रयास नहीं किया और अब उन्हें पार्टी से निष्कासित करने की कार्रवाई पार्टी संगठन करेगा।


अशोकनगर विधानसभा से कांग्रेस की आशा दोहरे, कांग्रेस के त्रिलोक अहिरवार, दिनेश कुमार, देवेंद्र अहिरवार और महेंद्रसिंह न नामांकन वापस ले लिए। चंदेरी विधानसभा से आठ अभ्यर्थियों ने नामांकन वापस लिए, जिनमें भारतीय प्रजाशक्ति पार्टी के राकेश, बृजभानसिंह, रामभरोसा, वीरेंद्रसिंह, विमलेश दांगी और वीरेंद्र का नाम शामिल है। वहीं मुंगावली विधानसभा से सिर्फ प्रतिपालसिंह ने अपना नामांकन वापस लिया है।

इससे अब अशोकनगर में 11, चंदेरी में 17 और मुंगावली विधानसभा में सबसे ज्यादा 18 अभ्यर्थी चुनाव लड़ रहे हैं। तीनों विधानसभाओं में 18 निर्दलीय प्रत्याशी हैं, जिनमें अशोकनगर में दो, चंदेरी में सात और सबसे ज्यादा मुंगावली विधानसभा में 9 निर्दलीय प्रत्याशी इस बार चुनाव लड़ रहे हैं। जिन्हें शाम के समय रिटर्निंग ऑफीसरों ने चुनाव चिन्ह वितरित किए। इस बार चुनाव में दो महिला प्रत्याशी भी हैं, चंदेरी में महानवादी पार्टी से राजबाई और मुंगावली में निर्दलीय प्रत्याशी कल्पनासिंह चुनाव लड़ रही हैं।


मुंगावली-चंदेरी के मतदान केंद्रों पर होंगी दो-दो बैलेट यूनिट-
अशोकनगर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर मतदान के दौरान सिर्फ एक बैलेट यूनिट का इस्तेमाल होगा। लेकिन मुंगावली व चंदेरी विधानसभा के मतदान केंद्रों पर दो-दो बैलेट यूनिट रखना पड़ेंगी। इसका कारण प्रत्याशियों की संख्या ज्यादा होना बताया जा हा है। रिटर्निंग ऑफीसरों के मुताबिक 16 प्रत्याशियों के लिए एक बैलेट यूनिट इस्तेमाल होती है, लेकिन चंदेरी एक और मुंगावली में दो प्रत्याशी ज्यादा होने से दो-दो बैलेट यूनिटों का इस्तेमाल करना पड़ेगा।


भाजपा से बगावत करके यह लड़ रहे हैं चुनाव-
1. राजकुमारसिंह यादव- चंदेरी विधानसभा में 2008 में विधायक बने भाजपा नेता राजकुमारसिंह को इस बार पार्टी ने टिकिट नहीं दिया तो पार्टी से बगावत कर वह चंदेरी विधानसभा से बसपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं।
2. मलकीतसिंह संधु- पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और भाजपा नेता मलकीतसिंह संधु मुंगावली विधानसभा से टिकिट मांग रहे थे, पार्टी ने टिकिट नहीं दिया तो वह भी पार्टी से इस्तीफा देकर सपाक्स प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं।


3. दयालुदास शाक्य- भाजपा में अनुसूचित जाति मोर्चा व बुनकर प्रकोष्ठ के पदाधिकारी रहे दयालुदास शाक्य भी पार्टी से टिकिट न मिलने की वजह से अशोकनगर विधानसभा से भारतीय पंचायत पार्टी के प्रत्याशी बनकर चुनाव लड़ रहे हैं।
4. लालाराम केवट- भाजपा कार्यकर्ता लालाराम केवट ने भी पार्टी से टिकिट मांगा, लेकिन जब टिकिट नहीं मिला तो वह चंदेरी विधानसभा से चुनाव लड़ रहे हैं और उन्होंने अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।


अशोकनगर विधानसभा के प्रत्याशी-
प्रत्याशी पार्टी
लड्डूराम कोरी भाजपा
जजपालसिंह कांग्रेस
बालकृष्ण महोबिया बसपा
श्याम शाक्य एसयूसीआईसी
दयालुदास भा.पंचायत पार्टी
जगदीश ब.संघर्षदल
देवीलाल सपाक्स
लल्लीराम आप
राजबाई महानवादी पार्टी
जीवनदास निर्दलीय
वीपी सिंह निर्दलीय
चंदेरी विधानसभा के प्रत्याशी-
प्रत्याशी पार्टी
भूपेंद्रनारायण द्विवेदी भाजपा
गोपालसिंह चौहान कांग्रेस
राजकुमारसिंह यादव बसपा
रितेशकुमार जैन आप
जयपाल सपा
रविंद्रसिंह भा.पंचायत पार्टी
सत्येंद्रसिंह आजाद भारत पार्टी
दीपेंद्र लोधी रा.संयुक्त समाज
अटल लालू रा.वंचित पार्टी
प्रकाशसिंह सपाक्स
मोहम्मद जावेद निर्दलीय
हरगोविंद लोधी निर्दलीय
रामदयाल ग्वाल निर्दलीय
जसवंतसिंह निर्दलीय
ध्यानचंद निर्दलीय
गजराज निर्दलीय
लालाराम निर्दलीय
मुंगावली विधानसभा के प्रत्याशी-
प्रत्याशी पार्टी
कृष्णपाल यादव भाजपा
बृजेंद्र यादव कांग्रेस
कमलसिंह बसपा
रतिभानसिंह सपा
गणेशराम केवट रा.महान गणतंत्र पार्टी
देवेंद्र लोधी आप
मलकीतसिंह सपाक्स
रतनलाल भा.पंचायत पार्टी
सुरेश कुमार आजाद भारत पार्टी
कल्पनासिंह निर्दलीय
छोटेराम निर्दलीय
मनोज निर्दलीय
मलखान निर्दलीय
यशपाल निर्दलीय
राजेंद्रसिंह निर्दलीय
लालसिंह निर्दलीय
विजयपाल यादव निर्दलीय
श्रीपाल यादव निर्दलीय


इनका कहना है-
जिले के चार भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता पार्टी से बगावत करके चुनाव लड़ रहे हैं, इसलिए उन्होंने ज्यादा मनाने का प्रयास नहीं किया। अभी वह चारों पार्टी में ही हैं और भोपाल कार्यालय से शाम को इन चारों को पार्टी से निष्कासित किया जाएगा।
जयकुमार सिंघई, जिलाध्यक्ष भाजपा

Home / Ashoknagar / कांग्रेस प्रत्याशी मनाने पहुंचे तो दोनों कांग्रेसियों ने वापस लिए नामांकन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.