scriptआज बुधवार को इन 7 राशियों पर रहेगा भगवान गणेश का विशेष आशीर्वाद, हर कार्य में भाग्य देगा साथ | aaj ka rashifal 30 oct 2019 today rashifal horoscope with numerology | Patrika News

आज बुधवार को इन 7 राशियों पर रहेगा भगवान गणेश का विशेष आशीर्वाद, हर कार्य में भाग्य देगा साथ

locationअशोकनगरPublished: Oct 29, 2019 06:42:49 pm

आज कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि…

Who Is Ganesh Ji : एक भयंकर यक्ष राक्षस प्रथम पूजनीय विघ्नहर्ता कैसे बन गए, जानें आखिर गणेश जी है कौन?

Who Is Ganesh Ji : एक भयंकर यक्ष राक्षस प्रथम पूजनीय विघ्नहर्ता कैसे बन गए, जानें आखिर गणेश जी है कौन?

भोपाल। आज 2019 अक्टूबर माह का 30वां दिन यानि 30 अक्टूबर 2019 को बुधवार का दिन है। ज्योतिष में बुध को बुद्धि का ग्रह माना गया है। वहीं ज्योतिष में इसे राजकुमार माना जाता है। वहीं माना जाता है कि कुंडली में बुध एक अच्छा ग्रह होने के बावजूद अपना प्रभाव बहुत कम छोड़ता है। यानि ये जिन ग्रहों की दृष्टि में होता है उन्हीं के अनुसार जातक को प्रभावित करता है।
बुध का रंग हरा व रत्न पन्ना है। जबकि इस दिन के कारक देव प्रथम पूज्य श्री गणेश माने गए हैं। वहीं बुध का योग मुख्यरूप से सूर्य के साथ होता है, जिसे बुधादित्य योग के नाम से जाना जाता है।

आज का विशेष: Today Panchang Special …

तारीख 30 अक्टूबर 2019 आज का पंचांग तिथि नक्षत्र

माह – कार्तिक
तिथि – तृतीया – 26:03:50 तक
पक्ष – शुक्ल
वार – बुधवार
नक्षत्र – अनुराधा – 21:59:44 तक
अशुभ समय: राहुकाल – 12:04:41 से 13:28:02 तक

आज का शुभ मुहूर्त
लाभ – 06:35 से 07:57
अमृत – 07:57 से 09:20
शुभ – 10:42 से 12:05
चर – 14:49 से 16:12
लाभ – 16:12 से 17:34

Weather Astrology
IMAGE CREDIT: patrika
पंडित सुनील शर्मा के अनुसार ज्योतिष में बुध ग्रह को एक शुभाशुभ ग्रह माना गया है अर्थात ग्रहों की संगति के अनुरूप ही यह फल देता है। यदि बुध ग्रह शुभ ग्रहों (गुरु, शुक्र और बली चंद्रमा) के साथ होता है तो यह शुभ फल देता है और क्रूर ग्रहों (मंगल, केतु, शनि राहु, सूर्य) की संगति में अशुभ फल देता है।
बुध ग्रह मिथुन और कन्या राशि का स्वामी है। कन्या इसकी उच्च राशि भी है जबकि मीन इसकी नीच राशि मानी जाती है। 27 नक्षत्रों में बुध को अश्लेषा, ज्येष्ठा और रेवती नक्षत्र का स्वामित्व प्राप्त है।
Aaj ka rashifal 25 September: ग्रहों की बदलती चाल के बीच आज इन राशि वालों को होगा बड़ा लाभ, जानिए आपका राशिफल
30 October 2019 आज का राशिफल: Aaj ka Rashifal ( today rashifal ) in hindi …

1. मेष राशि / Aries Aaj ka rashifal – Horoscope Today :
आप एक लंबे समय से जिस चीज़ का इंतज़ार कर रहे हैं, उसे पाने की आज संभावना है। इसके साथ ही आपके वरिष्ठ अधिकारी आप से प्रभावित होंगे और आप को कार्यालय में पदोन्नति मिल सकती है। इसके साथ ही आज कुछ अनुकूल निश्चित रूप से उजागर होने की संभावना है। सामूहिक रूप से कार्य करने के लिए आज का दिन उपयुक्त है। कुल मिलाकर नई परियोजनाओं की शुरुआत करने के लिए आज का दिन अनुकूल है।
2. वृषभ राशि / Tauras today Rashifal – Horoscope Today :
हालात आपके पक्ष में नहीं हैं। ऐसे में फंड, निवेश और वित्त के मामलों में सावधान रहें। नए मित्र बनाने से बचें। साथ ही आप आज वाणी पर भी संयम रखें। भाग्य पर निर्भर रहते हुए कोई कार्य न करें। व्यर्थ वस्तुओं पर अनावश्यक खर्च के संकेत है। आप को कार्यस्थल पर अधिक जिम्मेदारी ग्रहण करनी होगी। कुल मिलाकर समय आपके साथ नहीं है, इसलिए सावधान रहें।
3. मिथुन राशि / Gemini Horoscope Today :
वित्तीय दृष्टिकोण से दिन आप के लिए अनुकूल है। आपको आय के अतिरिक्त स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें समय आपके साथ नहीं है। ऐसे में जो परिस्थितियों आपके नियंत्रण में नहीं हैं, उनसे छेड़छाड़ की कोशिश न करें। वहीं आपमें से कुछ के लिए आज का दिन आप के लिए काफी व्यस्त रहेगा। उद्यमियों के लिए आगे का दिन सफल होगा। बेहतर व्यापारिक प्रस्तावों के अवसर मिलने की संभावनाएं प्रबल हैं।

4. कर्क राशि / Cancer Aaj ka Rashifal :
विदेशी व्यापार से लाभ होने के मजबूत संकेत हैं। लेकिन ध्यान रहे आपके सितारें आज गर्दिश में हैं। जिसके चलते अस्थिरता आपके व्यवसाय में बाधा उत्पन्न करेगी। जो भी समस्या सामने आए उसे पनपने देने की बजायचर्चा के द्वारा उसे सुलझाने की कोशिश करें। समय साथ नहीं होने के कारण आज आपको आवश्यक सहायता प्राप्त नहीं हो पायेगी। ऐसे में पैसे से संबंधित मुद्दों के प्रति सावधान रहें।
horoscope.jpg
5. सिंह राशि / Leo today rashifal :
प्रतिस्पर्धी स्वभाव और दृढ़ता के चलते आज आप के लिए भाग्यशाली साबित होंगे। आज आप अपने उत्साह और काबलियत को साबित करने और विजेता के रूप में उभरने में सफल हो जाएंगे। एक लंबे अंतराल के बाद व्यापार में अब अच्छा मुनाफा होगा। जबकि शुरूआती दिन में जिम्मेदारियों के साथ-साथ काम का भारी बोझ आपके धैर्य और क्षमताओं की परीक्षा लेंगे। इसमें सफल होने के लिए आप बस अपनी अधिकतम और सर्वोत्तम कोशिशें जारी रखें ।

6. कन्या राशि / Virgo Horoscope Today :
आज आप बहुत भाग्यशाली रहेंगे। ऐसे में जहां नौकरी करने वालों के वेतन में वृद्धि या पदोन्नति से संबंधित अच्छी खबर की उम्मीद रख सकते हैं। वहींव्यापारियों और पेशेवर लोगों के लिए बहुत अच्छा दिन रहेगा। मुनाफ़े और ग्राहकों में वृधि होगी। आपकी भौतिकवादी इच्छाओं में से अधिकतर इच्छाएं पूर्ण होंगी।
7. तुला राशि / Libra Rashifal Today :
आज आप थोडे से प्रयास से ही बड़े परिणाम पा लेने में सक्षम होंगे। सकारात्मक और रचनात्मक पहल करने के लिए समय अच्छा है। आज कुछ सुखद और मधुर आश्चर्यजनक अनुभव आप का इंतज़ार कर रहे हैं। ऐसे में आपको अपने काम के लिए मान्यता और पुरस्कार प्राप्त हों सकते हैं। आपके लक्ष्यों को पूरा करने में सहकर्मी और मातहत मददगार साबित होंगें ।

8. वृश्चिक राशि / Scorpio today rashifal :
आज का दिन अनुकूल नहीं कहा जा है। ऐसे में विवादों को निपटाने या कर्ज चुकाने के लिए पैसा खर्च करना पड़ सकता है। अचानक से उत्पन्न वित्तीय मुद्दे और समस्याएं आपको परेशान कर सकते हैं। आज विलंब और विफलताओं से जूझते हुए आपको कठिन समय का सामना करना पड़ सकता हैं। इसके अलावा आज आप जल्दबाजी में कुछ एसी बातें कह जाएंगें या कुछ कर जाएंगें जिसके लिए आप को बाद में पछताना पड़ सकता हैं। पैसे के मामलों में आज किसी पर भी भरोसा न करें।
Aaj ka rashifal - कर्क, वृश्चिक, मकर और मीन राशि पर क्या होगा प्रभाव
9. धनु राशि / Sagittarius Aaj ka Rashifal :
भाग्य आज आप के पक्ष में रहेगा। व्यवसायियों को अपने कार्य का विस्तार करने के लिए नए अवसर प्राप्त होंगें। वहीं जिन प्रसंगो के होने की आप ने कभी उम्मीद भी न की होगी, ऐसे प्रसंग घटित होना आज संभव है। इसमें आपको कोई एक ऐसा अवसर मिलेगा जो आप के कैरियर में बेहतर संभावनाओं के दरवाज़े खोल देगा।

10. मकर राशि / Capricorn today rashifal:
आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। इस समय किया गया उचित निवेश भविष्य में बहुत लाभ देगा। आप अच्छी किस्मत और सकारात्मक ऊर्जा को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। आज मजबूत और विश्वसनीय सूझबूझ के चलते वित्तीय मामलों के संबंध में निर्णय लेने का उत्तम समय है। वहीं बचा हुआ लंबित कार्य या तो अच्छे से चलता रहेगा या समाप्त हो जाएगा ।
11. कुंभ राशि / Aquarius Rashifal Horoscope Today:
समय आज आपके पक्ष में है। ऐसे में आज का दिन आप के लिए बहुत फलदायक सिद्ध हो सकता है । आप नए विचारों और रणनीति के साथ आगे आयेंगें । वित्तीय स्थिति अच्छी रहेगी। आप वास्तव में जो कुछ करना चाहते है, उसे करने का आपको उपयुक्त अवसर प्राप्त होगा। कुल मिलकर भाग्य आज आपका पूरा साथ देगा।
12. मीन राशि / Pisces Aaj ka Rashifal:
आज आप एक अप्रत्याशित लाभ की भी उम्मीद कर सकते हैं। जिससे आप को अनुकूल और लाभदायक परिणाम प्राप्त होंगे। आप बहुत भाग्यशाली महसूस करेंगे और किसी दोस्त या साथी के माध्यम से आय के अतिरिक्त स्रोत मिलने की सम्भावना है। यदि आप पदोन्नति के इच्छुक हैं तो इस मामले में आप आज कोशिश कर सकते हैं।
ank jyotish
30 October 2019 आज का अंक ज्योतिष: जानिये आज क्या कहता है आपका मूलांक – Aaj ka ank jyotish in hindi …

अंक 1
आज सफलता आपके कदम चूमेगी। सकारात्मक ऊर्जा आपकी हर तरह से मदद करेगी।
अंक 2
मानसिक शांति के साथ ही घर में किसी शुभ समाचार की प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

अंक 3
मन में भविष्य की कल्पनाओं से बचते हुए किसी नए कार्य की शुरुआत करने से बचें।
अंक 4
आज सफलता जरूर मिलेगी। साथ ही आपका आत्मबल आपमें अदम्य विश्वास और उत्साह बनाए रखेगा।

अंक 5
मानसिक विकेंद्रीकरण के बीच अनिर्णय की स्थिति बन सकती है, संभलकर रहें वरना बने बनाए काम भी बिगड़ सकते हैं।
अंक 6
भौतिक संसाधानों की प्राप्ति के योग होने के बावजूद शाम के समय मानसिक चिड़चिड़ापन उत्पन्न हो सकता है।

अंक 7
आज के दिन का लाभ उठाएं। आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।
अंक 8
लक्ष्य से भटक सकते हैं। मन को केंद्रित रखें अन्यथा ये भटकाव नुकसान का कारण बन सकता है।

अंक 9
नए आय के स्रोतों के खुलने के साथ ही कहीं रुके या अटके हुए पैसे आज मिल सकते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो