scriptअंधेरे में ट्राली से टकराई बाइक, बाइक सवार दोनों युवक गंभीर घायल | accident with bike and tractor | Patrika News

अंधेरे में ट्राली से टकराई बाइक, बाइक सवार दोनों युवक गंभीर घायल

locationअशोकनगरPublished: Jan 21, 2020 10:51:38 am

Submitted by:

Arvind jain

– आगे चल रही ट्राली से अचानक अंधेरे की वजह से पीछे से एक बाइक टकरा गई। इससे बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए।

अंधेरे में ट्राली से टकराई बाइक, बाइक सवार दोनों युवक गंभीर घायल

,,अंधेरे में ट्राली से टकराई बाइक, बाइक सवार दोनों युवक गंभीर घायल

अशोकनगर. आगे चल रही ट्राली से अचानक अंधेरे की वजह से पीछे से एक बाइक टकरा गई। इससे बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। बाइक चालक की हालत गंभीर है, जिसे इलाज के लिए भोपाल रैफर किया गया है।
घटना विदिशा रोड पर भादौन गांव के पास रविवार रात साढ़े सात बजे की है। भादौन गांव निवासी 22 वर्षीय सोनू पुत्र शिवराज यादव अपने खेत पर सिचाई के लिए विद्युत पंप चालू करके बाइक से वापस घर लौट रहा था।
साथ में 18 वर्षीय अरविंद पुत्र सुरेश सेन भी बाइक पर बैठा था। विदिशा रोड पर सड़क पर बाइक आगे चल रही ट्राली से टकरा गई। इससे दोनों ही युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोनू के सिर व जबड़े में गंभीर चोट होने से उसे इलाज के लिए भोपाल रैफर किया गया है।
हेलमेट पहने होते नहीं आती गंभीर चोट-
लोगों का कहना है कि बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए हुए था। यदि वह बाइक चलाते समय हेलमेट लगाए होता तो सिर और मुंह में गंभीर चोट नहीं आती। सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान पुलिस ने लोगों को यातायात नियमों के पालन के साथ हेलमेट की अनिवार्यता के लिए भी जागरुक किया, लेकिन फिर भी लोगों में हेलमेट अनिवार्यता समझ नहीं आ रही है।
यहां दुर्घटना में घायल की मौत
वहीं एक अन्य मामले में दुर्घटना में आई चोटों के कारण घायल युवक की रविवार को मौत हो गई। आदित्य पुत्र रामराज यादव कानखुरा १४ जनवरी को सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था जिसे निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया।
हेंडपंप पर पानी भरने पर विवाद
अशोकनगर के पिपरई थाने के ग्राम मूढरा कलां में दो लोगों ने एक किशोरी की हेंडपंप पर पानी भरने के विवाद में मारपीट कर दी। विनीता पुत्र बद्रीसिंह राजपूत ने बताया कि कैलाश अहिरवारव कलाबाई ने हेंडपंप पर पानी भरने को लेकर विवाद करते हुए उसे अश्लील गालियां दी और मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

ट्रेंडिंग वीडियो