scriptमौसी की हत्या करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार | accused arrested for killing old woman | Patrika News

मौसी की हत्या करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

locationअशोकनगरPublished: Jul 28, 2018 10:08:14 am

Submitted by:

NEELAM yadav

आभूषणों के चक्कर में की अपनी ही वृद्ध मौसी की हत्या।

kota

मुंबई के व्यापारियों को कोटा में बंदी बनाया, २२ लाख की फिरौती वसूली

अशोकनगर. आभूषणों के चक्कर में अपनी ही वृद्ध मौसी की हत्या करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चुराए गए इन आभूषणों को बेचने के प्रयास में आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। देहात पुलिस ने मामले का खुलासा कर बताया कि 18 जुलाई को क्षेत्र के छैलाई गांव में 70 वर्षीय सुमित्रा पत्नी स्व.पुन्ना चिढ़ार अपने ही घर में मृत मिली और घर के दरवाजे पर ताला लगा हुआ था।

बदबू आने की शिकायत पर पुलिस ने गांव में पहुंचकर घर का ताला तोड़कर देखा तो घर में वृद्धा मृत मिली, जिसका शव पूरी तरह से सड़ चुका था। ताले लगे घर में शव मिलने से पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानकर जांच शुरू की तो पता चला की मृतका की ***** का बेटा पिपरौदा निवासी 48 वर्षीय बैजनाथ पुत्र कमलू चिढ़ार साथ रहता था।

देहात थाना प्रभारी पीपी मुदगिल ने बताया कि आरोपी को कौलारस रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। साथ ही घटना में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी को भी जब्त कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बक्से में रखे एक लाख रुपए और सोने-चांदी के आभूषण पाने के लिए अपनी वृद्ध मौसी की हत्या की थी। जिसके पास से चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो