scriptदो माह में पार्क होंगे व्यवस्थित, लगेंगी २३ प्रतिमाएं | Action Plan | Patrika News

दो माह में पार्क होंगे व्यवस्थित, लगेंगी २३ प्रतिमाएं

locationअशोकनगरPublished: Jan 05, 2019 10:26:48 am

Submitted by:

Arvind jain

-नपाध्यक्ष ने बताई कार्य योजना-सड़कों से धूल हटाने वैक्यूम क्लीनर का भी बनेगा प्रस्ताव

news

दो माह में पार्क होंगे व्यवस्थित, लगेंगी २३ प्रतिमाएं


अशोकनगर. नगर के अव्यवस्थित पड़े पार्क और चौराहों को दो माह में व्यवस्थित किया जाएगा। इसके लिए पूरी कार्य योजना तैयार की जा चुकी है। नगर के सबसे बड़े पार्क तुलसी सरोवर पार्क को और भी आकर्षक बनाने के लिए इसमें २३ नई महापुरुषों की प्रतिमाएं भी लगाई जाएगी। यह बात नगर पालिका अध्यक्ष सुशीला साहू अपनी कार्ययोजना के बारे में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहीं।

नगर पालिका अध्यक्ष सुशीला साहू शुक्रवार को अपने कार्यकाल में किए कार्यों का विस्तार से उल्लेख किया। इसके साथ ही आगामी कार्यों पर भी चर्चा की। उन्होंने नगर विकास पर अपना विजन रखा। उन्होंने कहा कि वार्डों की समस्याओं को लेकर प्रत्येक वार्ड में चौपाल लगाई जाएगी। जहां नपा अधिकारी व कर्मचारी समस्याओं का निराकरण करेंगे। अध्यक्ष ने बताया कि नगर में इस समय पार्क और चौराहे व्यवस्थित नहीं है। इसके लिए प्लान तैयार किया गया है। दो माह के भीतर इसे अमल में लाया जाएगा। जिससे प्रमुख चौराहों के सौन्दर्यीकरण का कार्य किया जाएगा। जिसमें गांधी पार्क चौराहे पर महात्मा गांधी की प्रतिमा को भी बदला जाएगा और इसे ठीक किया जाएगा। वहीं इन्द्रा पार्क भी अधूरा पड़ा हुआ है। जिस पर सौन्दर्यीकरण के कार्य किए जाएंगे। उन्होंने अपनी कार्ययोजना के बारे में बताते हुए कहा कि नगर में इस समय धूल उडऩे की समस्या अधिक है।
जिससे लोग मुश्किलों का सामना कर रहे है। इसलिए सड़कों से धूल हटाने के लिए नगर पालिका जल्द ही वैक्यूम क्लीनर खरीदेगी। इसकी लागत लगभग ९० लाख रुपए है। जिसका प्रस्ताव तैयार कराया जएगा और आगामी परिषद की बैठक में इसको रखा जाएगा। जिससे इसकी खरीद सुनिश्चित की जा सके।
वैक्यूम क्लीनर से शहर के प्रमुख मार्गों से धूल हटाने का काम किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि नगर के सबसे पड़े पार्क तुलसी सरोवर को और भी आकर्षक बनाने पर काम किया जाएगा। इसके लिए पार्क में महापुरुषों की २३ प्रतिमाएं जगह जगह पर लगाई जाएंगी। जिससे लोगों को महापुरुषों के बारे में जानकारी भी मिलेगी। इस दौरान पहलवान सिंह साहू भी उनके साथ मौजूद रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो