अशोकनगरPublished: Jul 09, 2023 09:46:05 am
Subodh Tripathi
स्त्री-2 फिल्म की शूङ्क्षटग 10 जुलाई से शुरू होकर दो अगस्त तक चलेगी। अमर कौशिक निर्देशित हास्य-डरावनी फिल्म स्त्री-2 में राजकुमार राव, श्रद्धा कूपर, अपारशक्ति खुराना व पंकज त्रिपाठी मुख्य कलाकार हैं।
अशोकनगर/चंदेरी. फिल्मी दुनिया में चंदेरी का क्रेज बढ़ गया है। कम बजट की फिल्म स्त्री की सफलता के बाद निर्माता कंपनी ने अब फिल्म के पार्ट टू के लिए भी चंदेरी का ही चयन किया है। इसके लिए स्त्री-2 फिल्म की शूङ्क्षटग टीम आ गई है। 21 दिन यह शूङ्क्षटग चलेगी और इससे एक माह के लिए चंदेरी की सभी होटलें बुक हो गई हैं। नतीजतन घूमने पहुंच रहे लोगों को होटलों में रुकने को कमरे नहीं मिल रहे हैं।