scriptआकाशीय सत्ता के राजा होंगे शनि, सूर्य मंत्री व मंगल के पास रहेगा खजाना | Astrologer | Patrika News

आकाशीय सत्ता के राजा होंगे शनि, सूर्य मंत्री व मंगल के पास रहेगा खजाना

locationअशोकनगरPublished: Mar 29, 2019 03:25:31 pm

Submitted by:

Arvind jain

नवसंवत्सर: दुनिया में बढ़ेगी भारत की साख,- कृषि उत्पादन और अच्छी बारिश के योग, ज्योतिषविदों के मुताबिक आमजन के लिए सुखद रहेगा नया साल।

news

आकाशीय सत्ता के राजा होंगे शनि, सूर्य मंत्री व मंगल के पास रहेगा खजाना

अशोकनगर. देश में जहां लोकसभा चुनाव की गहमागहमी चल रही है और सभी पार्टियां अपने प्रचार-प्रसार के साथ मतदाताओं को लुभाने में जुटी हुई हैं। 11 अप्रैल से 19 मई के बीच सात चरणों में देश की सत्ता के लिए चुनाव होना है और 23 मई को देश की सत्ता के परिणाम घोषित होंगे। इसी चुनावी मौसम के बीच बृह्मांड में भी आकाशीय सत्ता बदल रही है और 6 अप्रैल को आकाशीय सत्ता परिवर्तन के साथ नव संवत्सर की शुरुआत हो जाएगी। नया साल आम जन के लिए सुखद रहेगा, तो वहीं विश्वभर में भारत की साख भी बढ़ाएगा।


जिले में संस्कृत विद्यालय मल्हारगढ़ के आचार्य पंडि़त विश्वनाथ पुरोहित के मुताबिक वर्तमान में सूर्य राजा हैं और शनि मंत्री। छह अप्रैल से शनि राजा बन जाएंगे और मंत्री पद पर सूर्य रहेंगे। वहीं चंद्रमा के पास कृषि और मंगल के पास खजाना रहेगा। वहीं जल, रक्षा और फलेश की जिम्मेदारी भी राजा शनि पर रहेगी। पिछले 20 साल में चौथी बार शनि के हाथ में आकाशीय ग्रहों की सत्ता आ रही है, इससे पहले संवत 2059, संवत 2062, संवत 2072 में शनि राजा रहे। अब संवत 2076 में आकाशीय सत्ता के राजा शनि रहेंगे।

कृषि और व्यापार के लिए लाभदायक-
ज्योतिषाचार्य पंडित विश्वनाथ पुरोहित के मुताबिक नया संवत्सर कृषि और व्यापार के लिए लाभदायक रहेगा। देश में अच्छी बारिश होगी और चना, मसूर, अरहर, गेहूं, सोयाबीन और फलों का उत्पादन अच्छा होगा। वहीं धान, मूंग, उड़द और मक्का का उत्पादन सामान्य रहेगा। दूध और अनाज में इस बार बढ़ोत्तरी होगी और धन के स्वामी मंगल होने से किसी भी वस्तु के भाव स्थिर नहीं रहेगे। हालांकि चोरी-डकैती की वारदातें बढ़ेंगी और बीमारियां भी बढ़ेंगी।

आर्थिक परेशानी से जूझेगी प्रदेश सरकार-
ज्योतिषाचार्य के मुताबिक नए संवत में देश की साख तो विश्वभर में बढ़ेगी और आमजन के लिए सुखद समय रहेगा। लेकिन मप्र के लिए यह संवत्सर सामान्य रहेगा, प्रदेश सरकार की आर्थिक परेशानी अधिक होगी और सभी का सहयोग न मिलने से प्रदेश के मुखिया को खुद को भी परेशानी आएगी। हालांकि अशोकनगर के लिए नया संवत अच्छा रहेगा।

ऐसा रहेगा आकाशीय मंत्रिमंडल-
राजा – शनि
मंत्री – सूर्य
रक्षामंत्री – शनि
वित्तमंत्री – मंगल
कृषिमंत्री – चंद्रमा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो