scriptभाजपा का पलट बार: राजकुमार और मलकीत को पार्टी पहले ही कर चुकी है बाहर | BJP's reply | Patrika News

भाजपा का पलट बार: राजकुमार और मलकीत को पार्टी पहले ही कर चुकी है बाहर

locationअशोकनगरPublished: Feb 01, 2019 11:12:00 am

Submitted by:

Arvind jain

40 साल की बात कर रहे पूर्व विधायक को भाजपा तीन बार पार्टी से निकाल चुकी…

bjp

bjp

अशोकनगर. दो पूर्व विधायकों और पूर्व जिपं अध्यक्ष ने कांग्रेस की सदस्यता लेते ही भाजपा नेताओं पर आरोप लगाए थे। इस पर भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि पहले खुद के गिरेबां में झांकें और उसके बाद ही प्रदेश के नेताओं पर आरोप लगाएं। साथ ही कहा कि 40 साल की बात करने वाले पूर्व विधायक को 40 साल में भाजपा तीन बार बाहर निकाल चुकी है। भाजपा के पूर्व विधायक जगन्नाथसिंह रघुवंशी ने बुधवार को सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ली।

सदस्यता लेने के बाद पूर्व विधायक ने पार्टी के संभागीय संगठन मंत्री शैलेंद्र बरुखा के खिलाफ अपशब्द बोला था। इस पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष नंदलालसिंह यादव ने प्रेसनोट जारी कर उनकी इस टिप्पणी की निंदा की। साथ ही कहा कि पूर्व विधायक राजकुमारसिंह यादव और पूर्व जिपं अध्यक्ष मलकीतसिंह संधु को भाजपा विधानसभा चुनाव के दौरान ही पार्टी से बाहर निकाल चुकी हैं। वहीं कांग्रेस की सदस्यता लेने वाले इन तीनों नेताओं को जिला पंचायत चुनाव में भी पार्टी बाहर निकाल चुकी थी। जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि पूर्व विधायक जगन्नाथसिंह 40 साल की बात करते हैं, इस 40 साल में भाजपा ने उन्हें तीन बार पार्टी से बाहर निकाला था। इसलिए जगन्नाथसिंह पहले अपनी गिरेबां में झांकें, उसके बाद ही पार्टी के प्रदेश के नेताओं पर आरोप लगाएं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो