रात में तोड़ दी महादेव व शेषनाग की मूर्ति, मच गया बवाल
अशोकनगरPublished: Feb 20, 2023 09:48:26 am
तोड़ी गई शिव प्रतिमा को लेकर लोगों में आक्रोश, अशोकनगर में रात में हुई वारदात


शिव प्रतिमा को लेकर लोगों में आक्रोश
अशोकनगर. एमपी के अशोकनगर जिले मेंं महादेव व शेषनाग की मूर्ति तोड़ दी गई है. जिले के मुंगावली में यह घटना हुई जहां मंदिर में रखी शिव प्रतिमा को तोड़ दिया गया. महाशिवरात्रि की रात को यह वारदात हुई. जैसे ही लोगों को इस बात की जानकारी मिली, बवाल मच गया. मंदिर की देखरेख करने वाले का कहना है, महादेव व शेषनाग की प्रतिमा किसी ने जानबूझकर तोड़ी है। मूर्ति तोड़ने की घटना इससे पहले भी हो चुकी है.