scriptदूल्हा-दुल्हन ने फेरों से पहले शपथ लेकर शादी समारोह को रखा प्लास्टिक मुक्त | bride and groom took oath before wedding to plastic ceremony free | Patrika News

दूल्हा-दुल्हन ने फेरों से पहले शपथ लेकर शादी समारोह को रखा प्लास्टिक मुक्त

locationअशोकनगरPublished: Feb 23, 2020 07:32:33 am

– पत्रिका स्वर्णिम भारत महा अभियान- दूल्हा-दुल्हन ने मेहमानो के साथ ली स्वच्छ भारत अभियान की शपथ बोले न तो पॉलिथिन यूज करेगें न करने देगें, गल्ला व्यापारी ने अपने भतीजे की शादी में नहीं किया प्लास्टिक के सामान का उपयोग

दूल्हा-दुल्हन ने फेरों से पहले शपथ लेकर शादी समारोह को रखा प्लास्टिक मुक्त

दूल्हा-दुल्हन ने फेरों से पहले शपथ लेकर शादी समारोह को रखा प्लास्टिक मुक्त

अशोकनगर@अरविंद जैन की रिपोर्ट…

प्लास्टिक के उपयोग को पूरी तरह समाप्त करने के लिए लोग जागरुक हो रहे है और अपने शहर को स्वच्छ बनाने के लिए प्रयासरत है। शनिवार को एक शादी समारोह में प्लास्टिक के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए उसका उपयोग नहीं करने का प्रयास किया गया। इस दौरान दूल्हा दुल्हन और मेहमानों ने प्लास्टिक को न बोलते हुए स्वच्छता की शपथ ली।
पत्रिका द्वारा चलाए जा रहे स्वर्णिम भारत महाभियान से जुड़कर एक गल्ला व्यापारी ने अपने भतीजे की शादी को प्लास्टिक मुक्त रखा और मेहमानों के साथ दूल्हा-दुल्हन को जीवनभर प्लास्टिक व पॉलिथिन यूज न करने तथा लोगोंं को इसके प्रति जागरुक करने की शपथ दिलाई।
गल्ला व्यापारी राजेश जैन के भतीजे निखिल पुत्र स्व. महेन्द्र जैन तथा मेहरोनी निवासी डॉ. स्वाति जैन का शनिवार को एक निजी गार्डन में शादी समारोह रखा गया था। जहां उन्होंने पूरे समारोह को प्लास्टिक मुक्त रखा, चम्मच से लेकर कोई भी सामान प्लास्टिक का यूज नहीं किया गया। उनके द्वारा लकड़ी के चम्मच मंगाए गए थे।
फेरों से पहले ली शपथ
दूल्हा दुल्हन ने फेरों से पहले प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह बंद करने का अनुरोध किया तथा लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित करते हुए पॉलिथिन व प्लास्टिक का उपयोग न करने की शपथ ली। उन्होंने बताया कि पत्रिका द्वारा भारत को स्वच्छ बनाने में बहुत ही सराहनीय अभियान चलाया जा रहा है।
इनका कहना है
पत्रिका द्वारा भारत को स्वच्छ बनाने बहुत ही सराहनीय स्वर्णिम भारत अभियान चलाया जा रहा है। जैन समाज गौशालाएं चला रहे है। इन प्लास्टिक पालिथिन के कारण तमाम पशुओं की जान खतरे मेें है। पत्रिका अभियान से प्रेरित होकर राजेश जैन को अपने भतीजे की शादी प्लास्टिक मुक्त रखने के लिए कहा गया। जिसपर उन्होंने शादी प्लास्टिक मुक्त रखी।
– विजय जैन धुर्रा, प्रचार मंत्री थूवोन तीर्थ क्षेत्र
पत्रिका अभियान से प्रेरित होकर हमने प्लान किया था कि अपने यहां शादी समारोह प्लास्टिक मुक्त रखेगें। इसलिए अपने नेपकिन से लेकर डिस्पोजल सहित किसी भी प्लास्टिक की वस्तु का उपयोग नही किया। प्लास्टिक पशुओं के पेट में जाकर जम जाती है और उनका जीवन में खतरे में हो जाता है। मैं सभी लोगों से अपील करता हूं कि वह पत्रिका अभियान से जुड़कर प्लास्टिक का उपयोग बंद करें।
– राजेश जैन, गल्ला व्यापारी व थूवोन क्षेत्र ट्रस्टी
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो