scriptसिर पर मटकी और हाथ में त्रिशूल लेकर किया बुंदेली लोकनृत्य | Bundeli folk dance of the district for the first time | Patrika News

सिर पर मटकी और हाथ में त्रिशूल लेकर किया बुंदेली लोकनृत्य

locationअशोकनगरPublished: Jan 28, 2019 10:37:41 am

Submitted by:

Arvind jain

आकर्षक बुंदेली लोकनृत्य को दर्शकों ने खूब सराहा, गूंजती रही तालियों की गडग़ड़ाहट।

news

सिर पर मटकी और हाथ में त्रिशूल लेकर किया बुंदेली लोकनृत्य


अशोकनगर. जिले में पहली बार मध्ययुगीन बुंदेली लोकनृत्य नौरता की प्रस्तुति हुई। सिर में मटकी और हाथ में त्रिशूल लेकर महिलाओं ने नौरता की प्रस्तुति दी। लुप्त होते इस नृत्य को मंच पर देखकर दर्शकों ने खूब सराहा और पूरा कार्यक्रम तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंजता रहा।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर शाम के समय शहर के माधव भवन में संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में भारत पर्व का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में देशभक्ति पर आधारित सांस्कृति कार्यक्रम हुए। कलेक्टर डॉ.मंजू शर्मा ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलन व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
जहां पर लोकेश दुबे और उनकी छह सदस्यीय टीम ने देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी। वहीं पायल दांगी ने अपनी 10 सदस्यीय टीम के साथ बुंदेली लोकनृत्य नौरता की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर डॉ.अनुज रोहतगी, एसडीएम नीलेश शर्मा, अतिरिक्त जिला सीईओ विशालसिंह नरवरिया, तहसीलदार इसरार खान, सहित कई जिला अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक महेंद्र जैन ने किया।
विकास प्रदर्शनी भी लगाई-
कार्यक्रम में जनसंपर्क विभाग ने विकास प्रदर्शनी का भी आयोजन किया। अधिकारियों ने इस प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। प्रदर्शनी में प्रदेश एवं जिले की उपलब्धियों तथा शासन की हितग्राहीमूलक योजनाओं तथा विकास कार्य के संबंध जानकारी छायाचित्रों के माध्यम से प्रदर्शित की। प्रदर्शनी में प्रदेश सरकार की कर्जमाफी, कन्याविवाह निकाह के लिए अनुदान राशि में बढ़ोत्तरी, टैक्सटाइल पार्कों के साथ औद्योगिक समृद्धि की नई शुरुआत, शिल्प कला, अद्वित्तीय धार्मिक विरासत आदि प्रदर्शित की गईं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो