scriptchanderi saree: 7.45 करोड़ से बनेगा क्राफ्ट हैंडलूम विलेज, 200 बुनकरों को मिलेगा लाभ | chanderi saree | Patrika News

chanderi saree: 7.45 करोड़ से बनेगा क्राफ्ट हैंडलूम विलेज, 200 बुनकरों को मिलेगा लाभ

locationअशोकनगरPublished: May 27, 2022 09:51:47 pm

Submitted by:

Arvind jain

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की सचिव पहुंचीं चंदेरी,- बुनकरों से मिलीं भारत सरकार की सचिव, चंदेरी साड़ी व बुनकरों के बारे में ली जानकारी।

chanderi saree: 7.45 करोड़ से बनेगा क्राफ्ट हैंडलूम विलेज, 200 बुनकरों को मिलेगा लाभ

chanderi saree: 7.45 करोड़ से बनेगा क्राफ्ट हैंडलूम विलेज, 200 बुनकरों को मिलेगा लाभ


अशोकनगर. भारत सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय की सचिव रेणुकासिंह चंदेरी पहुंचीं। जहां उन्होंने चंदेरी साड़ी की बारीकी को परखा और बुनकरों से चर्चा की तो बुनकरों ने बताया कि एक साड़ी को बनाने में चार दिन लगते हैं, लेकिन मजदूरी सिर्फ 600 से 700 रुपए ही मिलती है।
सचिव रेणुकासिंह अपने एक दिवसीय दौरे पर चंदेरी पहुंची थीं। इस दौरान वह हैंडलूम पार्क पहुंची। जिनका मुख्य उद्देश्य यह जानना था कि किस तरह से उनके मंत्रालय के माध्यम से चंदेरी व प्राणपुर के बुनकरों के स्किल व टेलेंट में वृद्धि की जा सकती है। बुनकरों से मुलाकात कर चंदेरी साड़ी और इससे बनने वाली डिजाइनों के बारे में चर्चा की। जहां एसडीएम प्रथम कौशिक ने उन्हें चंदेरी साड़ी के बारे में जानकारी दी। अब अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय बुनकरों के लिए प्लान तैयार करेगा। वहीं प्राणपुर पहुंचकर क्राफ्ट हैंडलूम विलेज प्रोजेक्ट के लिए भी निरीक्षण किया।
क्राफ्ट हैंडलूम विलेज: गांव व बुनकरों की सुधरेगी दशा-
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग ने प्राणपुर में क्राफ्ट हैंडलूम विलेज का प्रोजेक्ट स्वीकृत किया है। जिससे बुनकरों के करीब 200 से अधिक घरों को उन्नयन होगा। एसडीएम ने बताया कि पहला प्रोजेक्ट पर्यटन विभाग का 7.45 करोड़ का है। जिसमें पहले चरण में 200 बुनकर चिन्हित हुए हैं। जिनके घरों की स्थिति, गांव की गलियां व सड़कें और स्ट्रीट लाइट आदि से संबंधित निर्माण होंगे।
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग ने प्राणपुर में क्राफ्ट हैंडलूम विलेज का प्रोजेक्ट स्वीकृत किया है। जिससे बुनकरों के करीब 200 से अधिक घरों को उन्नयन होगा। त हुए हैं। जिनके घरों की स्थिति, गांव की गलियां व सड़कें और स्ट्रीट लाइट आदि से संबंधित निर्माण होंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो