scriptरथ में विराजे श्रीजी, श्रद्धालओं ने छह किमी तक खुद खींचा रथ और महिलाओं ने लगाया धक्का | Chariot Festival | Patrika News

रथ में विराजे श्रीजी, श्रद्धालओं ने छह किमी तक खुद खींचा रथ और महिलाओं ने लगाया धक्का

locationअशोकनगरPublished: Mar 23, 2019 12:55:34 pm

Submitted by:

Arvind jain

– मूक पशुओं की सहायता के लिए शहर में विधान का दो दिवसीय आयोजन, हजारोंकी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल।

news

रथ में विराजे श्रीजी, श्रद्धालओं ने छह किमी तक खुद खींचा रथ और महिलाओं ने लगाया धक्का

अशोकनगर. शहर में मूक पशुओं की सहायता के लिए दो दिवसीय विधान का आयोजनकिया जा रहा है। विधान के पहले दिन शहर में रथयात्रा निकाली गई। श्रीजीको विमान विराजमान कर बैलों की जगह श्रद्धालुओं ने खुद ही पांच किमी दूरी
तक रथ को खींचा और महिलाओं ने उत्साह के साथ पीछे से रथ में धक्का लगाया ।साथ ही भजनों की धुन पर श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य भी किया और रथयात्रा भगवान महावीर के जयकारों से गूंजती रही। दयोदय पशु सेवा केंद्र द्वारा आयोजित इस दो दिवसीय कार्यक्रम का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। आर्यिका विज्ञानमति माताजी और क्षुल्लकश्री विश्वप्रभसागरजी महाराज के सानिध्य में चल रहे इस कार्यक्रम के पहले दिन सुभाषगंज से रथ यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में महिला
पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए।

कार्यक्रम में भजनों की धुन पर श्रद्धालुओं ने नृत्य किया। शहर के सभी प्रमुख मार्गों से होती हुई रथ यात्रा ईसागढ़
रोड स्थित दयोदय पशु सेवा केंद्र पर पहुंचकर समाप्त हुई। पशु सेवा केंद्र के महामंत्री राकेश जैन लालाजी ने बताया कि कार्यक्रम में थूबोन क्षेत्र के अध्यक्ष अरविंद जैन टिंगू मुख्य अतिथि रहेंगे। अध्यक्षता कबूलचंद कोहरवास करेंगे, विशिष्ट अतिथि उज्जैन के उद्योगपति एसके जैन रहेंगे। आचार्यश्री के चित्र का अनावरण राकेश जैन अमरोद व प्रमोद मंगलदीप करेंगे,
दीप प्रज्जवलन राजीव चंदेरी व वात्सल्य भोज के पुण्यार्जक संजीव भारिल्ल होंगे।
आज सुबह छह बजे से विधान-
शनिवार को सुबह साढ़े छह बजे से श्री 1008 बड़े बाबा का विधान होगा और सुबह दस बजे से आर्यिका विज्ञानमति माताजी के मंगल प्रवचन होंगे। वहीं रात को संगीतमय आरती का आयोजन किया जाएगा। विधान का कार्यक्रम विजय भैया
लखनादौन के निर्देशन में होगा। शनिवार को सुबह छह बजे से शाम तक धार्मिक कार्यक्रम जारी रहेंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो