scriptकलेक्टर ने पूछा कैरम प्रतियोगिता करवा दें, तो कैदी बोले जी मैडम | Collector inspects the prison | Patrika News

कलेक्टर ने पूछा कैरम प्रतियोगिता करवा दें, तो कैदी बोले जी मैडम

locationअशोकनगरPublished: Mar 24, 2019 03:00:29 pm

Submitted by:

Arvind jain

कलेक्टर पहुंची तो जेल में कैरम खेलते मिले कैदी,

news

कलेक्टर ने पूछा कैरम प्रतियोगिता करवा दें, तो कैदी बोले जी मैडम

अशोकनगर. रात के समय अचानक कलेक्टर डॉ.मंजू शर्मा जिला जेल में व्यवस्थाओं की हकीकत जानने पहुंची। जहां पर कैदी कैरम खेलते मिले। इस पर कलेक्टर ने उनसे व्यवस्थाओं के बारे में पूछा तो कैदियों ने टीवी चालू कर बताया कि बैरकों में समाचार सुनकर देश-दुनिया की जानकारी लेते रहते हैं। कैदियों को कैरम खेलने में व्यस्त देख कलेक्टर ने पूछा कि कैरम की प्रतियोगिता करवा दें, तो कैदियों ने एक साथ कहा जी मैडम।


कलेक्टर डॉ.मंजू शर्मा रात के समय अधिकारियों के साथ जिला जेल का निरीक्षण करने पहुंची। जहां पर उन्होंने हर बैरक में पहुंचकर कैदियों से चर्चा की और व्यवस्थाओं के बारे में पूछा। साथ ही महिला बैरक में भी पहुंचकर कलेक्टर ने महिला कैदियों से चर्चा की। साथ ही कलेक्टर ने जेल में बंद सभी कैदियों से कहा कि अपने आचरण में सुधार लाएं और अच्छा आचरण रखकर जीवन को बेहतर बनाएं।

कैदियों ने बताया कि भाईदूज का त्यौहार होने की वजह से जेल प्रबंधन द्वारा विशेष भोजन दिया और सभी कैदियों को मिठाई भी दी। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर के साथ एसडीएम नीलेश शर्मा, तहसीलदार इसरार खान, जेल अधीक्षक आरआरसिंह और जेलर एसए सिद्दीकी भी मौजूद रहे।

पेंटिंग बनाकर कैदी करेगा मतदान के लिए जागरुक-
जिला जेल में बंद कैदी जिलेवासियों को अपनी पेंटिंग के माध्यम से मतदान के लिए जागरुक करेगा। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर से जेल में बंद कैदी रामवीरसिंह ने स्वीप गतिविधियों के तहत मतदाता जागरुकता के लिए पेंटिंग बनाने की बात कही है। इससे वह कैदी जेल में बंद रहकर पेंटिंग बनाएगा और उस पेंटिंग से लोगों को मतदान के लिए जागरुक करेगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो