scriptओबीसी सीटों पर चुनाव रुकने कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई छीनाझपटी | Congress demonstrated to stop elections on OBC seats | Patrika News

ओबीसी सीटों पर चुनाव रुकने कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई छीनाझपटी

locationअशोकनगरPublished: Dec 27, 2021 10:14:40 am

Submitted by:

Subodh Tripathi

कांग्रेस ने जताया विरोध, पुलिस बल किया तैनात

ओबीसी सीटों पर चुनाव रुकने कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई छीनाझपटी

ओबीसी सीटों पर चुनाव रुकने कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई छीनाझपटी

अशोकनगर. ओबीसी सीटों पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव रोके जाने पर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार का विरोध जताया और मुख्यमंत्री का पुतला जलाया। इससे पुलिस व कांग्रेसियों के बीच छीनाझपटी होती दिखी। कांग्रेसियों ने प्रदर्शन स्थल से 8० फिट दूर पुतला जलाकर सड़क पर फैंक दिया, सड़क पर भभकते पुतले को बुझाने पुलिस ने दुकानों से पानी की कैन लीं तो कांग्रेसियों ने पुलिस जवानों के हाथ से कैन छीन लीं। हालांकि बाद में दूसरी कैन लेकर पुलिस ने जलते पुतले को बुझाया।


मामला रविवार दोपहर का है। युवक कांग्रेस के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने अस्पताल चौराहा पर एकत्रित होकर प्रदेश सरकार का विरोध जताया और जमकर नारेबाजी की। जहां पुलिस बल को तैनात देख एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने प्रदर्शन स्थल से 8 0 फिट दूर पुतला लाकर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और पुलिस को आता देख सड़क पर ही फैंककर भाग गया। इससे सड़क पर जलते पुतले को बुझाने के दौरान पुलिस जवानों व कांग्रेसियों के बीच पानी की कैनों की छीनाझपटी हुई। बाद में पुलिस को दूर से ही पानी फैंककर आग बुझाना पड़ी।

कलेक्ट्रेट रोड पर आग देख रुके वाहन
अस्पताल से दूर कलेक्ट्रेट रोड पर यह पुतला जलाकर फैंका गया। हमेशा वाहनों की आवाजाही व पैदल राहगीरों से व्यस्त रहने वाली इस सड़क पर पुतले से उठती आग की लपटों को देख वाहन चालक रुक गए और बाद में वाहन चालक आग बुझने का इंतजार करते दिखे। हालांकि पुलिस व कांग्रेसियों के बीच आग बुझाने को लेकर छीनाझपटी होते देख कई बाइक चालकों को वापस लौटकर दूसरे रास्तों से होकर निकलना पड़ा।

यह भी पढ़ें : 45 लाख का पैकेज छोड़ देशसेवा करेंगे शुभंकर, एमपी का बेटा उड़ाएगा लड़ाकू विमान

 

ओबीसी सीटों पर चुनाव रुकने कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई छीनाझपटी
राजनीति कर रही है भाजपा
युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष विशाल रघुवंशी ने कहा कि चुनाव में पिछड़ा वर्ग समाज के साथ प्रदेश सरकार भेदभाव कर रही है और प्रदेश सरकार पर भेदभाव पूर्ण नीति अपनाने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि पूरे चुनाव में टालमटोल किया जा रहा है और पिछड़ा वर्ग की सीटों पर चुनाव रुकवाए गए हैं। इस दौरान किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुखभान यादव, एनएसयूआई अध्यक्ष सचिन त्यागी, प्रिंस रघुवंशी, दीपक शर्मा, रामस्वरूप शिवहरे, गौरव त्रिपाठी, नूर अली, देवेंद्र बैरागी सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो