scriptरास्ते के विवाद में दो गुटों में जमकर मारपीट, 18 लोग घायल | Controversy in two factions | Patrika News

रास्ते के विवाद में दो गुटों में जमकर मारपीट, 18 लोग घायल

locationअशोकनगरPublished: Feb 22, 2019 11:33:09 am

Submitted by:

Arvind jain

पुलिस ने दोनों गुटों पर हत्या का प्रयास और बलवा का दर्ज किया प्रकरण। घायल जिला अस्पताल में भर्ती।

news

रास्ते के विवाद में दो गुटों में जमकर मारपीट, 18 लोग घायल

अशोकनगर. रास्ते के विवाद में एक ही गांव के दो गुटों में शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गया और दोनों तरफ से लाठी फरसे चलने लगे। इस घटना में दोनों ही गुटों के 18 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने एक-दूसरे की शिकायत पर दोनों गुटों के खिलाफ हत्या का प्रयास और बलवा का प्रकरण दर्ज कर लिया और मामले की जांच की जा रही है।


घटना चंदेरी थाना क्षेत्र के जमूसर गांव में शाम करीब छह बजे की है। चंदेरी पुलिस के मुताबिक सरपंच राजीव यादव ने नाली के पानी की निकासी के लिए रास्ते पर प्लास्टिक का पाइप डालकर उस पर सीमेंट-गिट्टी का मसाला डाला था। ताकि पाइप पूरी तरह से सेट हो सके। उसी समय रास्ते से भीकमसिंह अहिरवार और उसकी मां सीताबाई मोटरसाईकिल से उसी पाइप के ऊपर से निकल रहे थे। इसी बात पर दोनों में विवाद हो गया।

विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ही गुटों के बीच मारपीट शुरू हो गई। मारपीट की इस घटना में दोनों गुटों के 18 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने राजीव यादव की शिकायत पर भीकमसिंह सहित सात लोगों के खिलाफ और भीकमसिंह की शिकायत पर राजीव यादव सहित पांच लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। खास बात यह है कि पुलिस ने दोनों ही गुटों पर हत्या का प्रयास और बलवा का प्रकरण दर्ज किया है।


दोनों गुटों ने यह लगाए एक दूसरे पर आरोप-
भीकमसिंह अहिरवार का आरोप है कि वह और उसकी मां बाइक से निकल रहे थे, जहां पर राजीव यादव और उसके परिवार ने कहा कि जूता-चप्पल पहनकर यहां से मत निकला करो और कहा कि बाइक से नहीं यहां से पैदल निकला करे। विरोध करने पर मारपीट कर दी। वहीं सरपंच राजीव यादव का आरोप है कि उन्होंने सिर्फ यह कहा था कि पाइप को सेट करने डाला गया सीमेंट सूख जाए, इसलिए बाइक पर बैठने की वजाय धक्का देकर निकाल लो। उनका आरोप है कि इसी बात पर से गाली-गलोंच करते हुए भीकमसिंह विवाद करने लगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो