21 से प्रतिदिन सात घंटे होगी बिजली कटौती
अशोकनगरPublished: Oct 18, 2016 07:28:00 am
कंपनी के उप महाप्रबंधक ने बताया कि दीपावली पूर्व विद्युत लाइनों के रखरखाव का कार्य किया जाना है।
अशोकनगर. दीपावली के पहले लाइनों के मेन्टनेंस कार्य के लिए छह दिनों तक शहर में प्रतिदिन सात घंटे की बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कटौती का दिन अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग होगा।
कंपनी के उप महाप्रबंधक ने बताया कि दीपावली पूर्व विद्युत लाइनों के रखरखाव का कार्य किया जाना है। इसके लिए प्रतिदिन के हिसाब से शेड्यूल बनाया गया है। 21 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक रखरखाव कार्य किया जाएगा और प्रतिदिन अलग-अलग हिस्सों में सुबह 07.00 बजे से दोपहर 02.00 बजे बिजली सप्लाई बंद रहेगी।उन्होंने बताया कि आवश्यकता अनुसार समय घट-बढ़ भी सकता है।
कब कहां कटौती
21 अक्टूबर: गांधी चौक, छै:घरा कॉलोनी, इन्द्रा पार्क, बिलाला मिल, रेल्वे स्टेशन एवं मेन बाजार क्षेत्र में
22 अक्टूबर: ईसागढ़ रोड, तायड़े कॉलोनी, दुबे कॉलोनी, त्रिलोकपुरी, जेल कॉलोनी, राजमाता चौराहा, पछाड़ी खेड़ा, ओम कॉलोनी।
23 अक्टूबर: कोलुआ रोड, अशोकनगर बायपास रोड, लेकसिटी, कबीरा रोड एवं शंकर कॉलोनी को छोड़कर पूरा अशोकनगर शहर।
24 अक्टूबर: कोलुआ रोड, अशोकनगर बायपास रोड, लेकसिटी, कबीरा रोड एवं शंकर कॉलोनी
25 अक्टूबर: आरोन रोड, विदिशा रोड, शंकरपुर, हिरिया का टपरा, सेन चौराहा, बोहरे कॉलोनी, आजाद मोहल्ला।
26 अक्टूबर: कोलुआ रोड, अशोकनगर बायपास रोड, लेकसिटी, कबीरा रोड, शंकर कॉलोनी क्षेत्र।