script75 हजार रुपए लिया था कर्जा, जमा करने के बाद भी बैंक बता रही बकाया | Debt Consolidation Case | Patrika News

75 हजार रुपए लिया था कर्जा, जमा करने के बाद भी बैंक बता रही बकाया

locationअशोकनगरPublished: Jan 31, 2019 11:26:25 am

Submitted by:

Arvind jain

कर्ज राशि में गड़बड़ी का मामला,

news

75 हजार रुपए लिया था कर्जा, जमा करने के बाद भी बैंक बता रही बकाया

अशोकनगर. सहकारी बैंक में किसान की कर्जराशि में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। किसान ने बैंक से कर्जा लिया, लेकिन फसल में नुकसान होने से बीमा राशि खाते में आ गई और शेष राशि को किसान ने जमा कर दिया। इससे कर्जा खत्म हो गया, लेकिन राशि जमा करने के बाद भी किसान पर बैंक ने कर्जा बकाया बताया है। इससे किसान ने गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं।
मामला जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित गुना की शाखा अशोकनगर का है। गोरा गांव निवासी किसान देवीसिंह पुत्र पर्वतसिंह रघुवंशी का कहना है कि उसने बैंक की सहकारी संस्था से 75 हजार रुपए का कर्जा लिया था। कर्ज राशि पर बीमा होने से फसल में नुकसान होने से 67 हजार 299 रुपए 75 पैसे बीमा राशि स्वीकृत हुई। किसान ने बताया कि बीमा राशि खाते में आने के बाद उसने शेष आठ हजार रुपए खाते में नगद जमा करा दिए थे। इससे बैंक का कर्जा पूरी तरह से निपट चुका था, लेकिन अब बैंक ने फिर से उनके खाते में वह पूरी राशि बकाया बताई है और उस किसान को बकायादार बताया है। इस पर किसान ने बैंक के शाखा प्रभारी से मामले की शिकायत की है और मामले की जांच कराने की मांग की है कि आखिर उसके द्वारा जमा की गई राशि कहां चली गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो