भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष का आरोप, टिकिट के लिए जिलाध्यक्ष ने लिए थे दो लाख रु., फिर भी नहीं दिया टिकिट
- भाजपा के अन्य कार्यकर्ताओं ने भी लगाए संगठन व जनप्रतिनिधियों पर अपने खास लोगों को टिकिट देने के आरोप।
अशोकनगर
Published: June 19, 2022 09:29:02 pm
अशोकनगर. टिकिट न मिलने से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं के आरोप का दौर तीसरे दिन भी जारी रहा। महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि टिकिट ेदेने भाजपा जिलाध्यक्ष ने उनसे दो लाख रुपए लिए थे और यह रुपए भाजपा संगठन मंत्री के निर्देश पर लिए जाने की बात उन्होंने कही थी, लेकिन रुपए लेने के बाद भी टिकिट नहीं दिया।
रविवार को शहर में विमानों के चबूतरा के पास दर्जनभर भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए। जहां उन्होंने मीडिया के सामने पार्टी के पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों पर आरोप लगाए। जहां महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष रचना नायक ने आरोप लगाया कि उनसे भाजपा जिलाध्यक्ष ने दो लाख रुपए लिए थे और कहा था कि पार्टी के संगठन मंत्री के निर्देश पर पार्टी फंड के लिए यह राशि दी जा रही है, लेकिन बाद में टिकिट नहीं दिया और एक महीने पहले ही पार्टी में आए सांसद के खास को टिकिट दे दिया गया। वहीं पूर्व मंडल अध्यक्ष हरीश जैन बल्ला ने पांच पदाधिकारी टिकिट लेकर चुनाव लड़ रहे हैं, जब पदाधिकारी ही चुनाव लडेंगे तो संगठन का काम कौन देखेगा। वहीं सरोज यादव ने आरोप लगाया कि उनकी जगह राज्यमंत्री ने अपनी रिश्तेदार को टिकिट दे दिया।
भाजपा के झंडे फैंके, बाद में कहा नहीं छोड़ेंगे पार्टी-
नाराज कार्यकर्ताओं अपने हाथों में भाजपा का झंडा लेकर पहुंचे थे, जिन्होंने जमीन पर पार्टी के झंडों को भी फैंक दिया। लेकिन बाद में उन्होंने कहा कि वह पार्टी नहीं छोड़ेंगे। इस दौरान सुषमा शर्मा, दिलीप शर्मा सहित कई अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं की नाराजगी से अब नगरीय निकाय चुनावों में भितरघात की आशंका ने पार्टी की चिंता बढ़ा दी है।

discord in BJP
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
