scriptविमर्श जाग्रति मंच ने वृद्धों को बांटे कंबल | Distributed blankets to the elderly Awakening forum discussions | Patrika News

विमर्श जाग्रति मंच ने वृद्धों को बांटे कंबल

locationअशोकनगरPublished: Dec 12, 2016 11:51:00 pm

Submitted by:

praveen

अशोकनगर. आचार्यश्री विमर्श सागर
महाराज का पदारोहण दिवस विमर्श जागृति महिला मंच द्वारा धूमधाम से मनाया
गया। इस दौरान महिला मंच ने वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धों को कंबल भी वितरित
किए।

succession Day, Women's Forum held awakening,

succession Day, Women’s Forum held awakening,

अशोकनगर. आचार्यश्री विमर्श सागर महाराज का पदारोहण दिवस विमर्श जागृति महिला मंच द्वारा धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान महिला मंच ने वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धों को कंबल भी वितरित किए।

उल्लेखनीय है कि आचार्यश्री का सातवां पदारोहण दिवस व नौवां मुनि दीक्षा दिवस मनाया जा रहा है। इस दौरान विमर्श जागृति मंच व विमर्शजागृति महिला मंच द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को महिला मंच ने सुबह 7.30 बजे आदिनाथ जिनालय में पूजा अर्चना की। इसके बाद शंकरपुर स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर 30-40 वृद्धों को कंबल बांटे और सुबह का नाश्ता करवाया। कार्यक्रम में पुरुष मंच के साथियों ने भी भाग लिया। इस दौरान महिला मंच से अध्यक्ष वैशाली बांझल, पूजा देरखा, नेहा जैन, संगीता भारत, ऊषा सराफ, रमा सर्राफ, रितु बड़कुल, सविता जैन, नंदा सोनी आदि उपस्थित रहीं। वहीं पुरष मंच से सुभाष जैन, विनोद जैन, विनोद भारिल्ल, राकेश बड़कुल आदि शामिल हुए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो