scriptमाइक से होगा एनाउंसमेंट, तीसरी आंख रखेगी हर गतिविधि पर नजर | district hospital Announcement from Mike, camera monitored on activity | Patrika News
अशोकनगर

माइक से होगा एनाउंसमेंट, तीसरी आंख रखेगी हर गतिविधि पर नजर

-जिला अस्पताल मेें लगे चार माइक व आठ कैमरे, कितना खर्च हुआ नहीं है जानकारी

अशोकनगरAug 11, 2019 / 12:53 pm

Arvind jain

news

माइक से होगा एनाउंसमेंट, तीसरी आंख रखेगी हर गतिविधि पर नजर

अशोकनगर. जिला अस्पताल District hospital में ट्रामा सेंटर की बिल्डिंग में भी अब तीसरी आंख हर गतिविधि पर नजर रखेगी। इसके साथ ही माइक के माध्यम से एनाउंसमेंट announcement किया जाएगा। भवन में 8 नए सीसीटीवी कैमरे cctv camra और चार माइक लगाए गए हैं। लेकिन इनको लगाने में कितना खर्च आया इसकी जानकारी विभाग को नहीं है।

मेटरनिटी वार्ड को शिफ्ट कर दिया गया
उल्लेखनीय है कि जिला अस्पताल के नवीन भवन में आठ सीसीटीवी कैमरे पूर्व में लग चुके हैं। लेकिन ट्रामा सेंटर के भवन में सीसीटीवी कैमरे नहीं है। जबकि यहां पर महिला व पुरुष मेडीकल वार्ड व मेटरनिटी वार्ड को शिफ्ट कर दिया गया है। हाल ही में यहां चोरी की घटना भी हो चुकी है। जिसके बाद ट्रामा सेंटर में भी सीसी टीवी कैमरे लगाए गए हैं। यहां 8 कैमरे लग गए हैं। अब दोनों भवन निगरानी में रहेंगे। जिससे चोरी या अन्य कोई घटना होने पर उसके फुटेज देखे जा सकेंगे।
mp


जानकारी विभाग के पास जानकारी नहीं
इसके अलावा मरीजों व उनके परिजनों को जानकारी देने या आवश्यकता अन्य एनाउंस करने के लिए चार माईक भी ट्रामा सेंटर की बिल्डिंग में लगवा गए हैं। शनिवार को सुबह मेटरनिटी वार्ड व्यवस्था बनाने के लिए माइक से एनाउंस भी करवाया गया। सीसीटीवी कैमरे, माइक, टोकन मशीन आदि लगाने में कितना खर्च आया, यह जानकारी विभाग के पास नहीं है।

 

गर्भवती महिलाओं को मिलेगी लाइन से मुक्ति
इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं को अब लाइन से मुक्ति भी मिल जाएगी। जिला अस्पताल के मेटर्निटी वार्ड की ओपीडी में टोकन मशीन लगाई गई है। चेकअप के लिए आने वाली महिलाएं मशीन से टोकन लेकर बैठ जाएंगी और उनका टोकन नंबर डिस्प्ले पर प्रदर्शित किया जाएगा। नंबर देखकर महिलाएं डाक्टर को दिखाने जाएंगी। विधायक जजपालसिंह द्वारा शनिवार को इसका शुभारंभ किया गया।


अब अंदर नहीं जा पाएंगे वाहन
जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों के परिजन अंदर तक वाहन ले जाते थे। जिसके कारण परिसर में अव्यवस्था बनी रहती थी और एंबुलेंस आने पर दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। एंबुलेंस, ऑटो या वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा आम लोगों के वाहन अस्पताल परिसर के अंदर नहीं जा पाएंगे। इसके लिए बेरीकेटिंग करवा दी गई है। अन्य वाहन बाहर पार्किंग में खड़े होंगे।

 

ट्रामा सेंटर के भवन में सीसीटीवी कैमरे नहीं थे। अब 8 कैमरे लगवाए गए हैं। इसके अलावा माइक व गर्भवती महिलाओं के लिए टोकन मशीन भी लगवाई गई है। इससे मरीजों को सुविधा मिलेगी। बाहरी वाहनों को रोकने के लिए बेरीकेट्स लगवा दिए गए हैं। जिससे परिसर में व्यवस्था बनी रहे। कैमरे आदि लगाने में कितना खर्च आया, यह बिल आने पर बता पाएंगे।
डा. जेआर त्रिवेदिया, सीएमएचओ एवं प्रभारी सिविल सर्जन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो