scriptEid ul Adha 2019 : देश के लिए अमन व तरक्की और सरहदों की रक्षा करने वाले सैनिकों के लिए मांगा हौसला व हिफाजत | Eid ul Adha 2019 : Eid al-Adha prayer | Patrika News

Eid ul Adha 2019 : देश के लिए अमन व तरक्की और सरहदों की रक्षा करने वाले सैनिकों के लिए मांगा हौसला व हिफाजत

locationअशोकनगरPublished: Aug 13, 2019 11:21:57 am

Submitted by:

Arvind jain

-जिले भर में मनाया गया ईद का त्यौहार, सांसद ने किया जुलूस का स्वागत-बच्चों में दिखा उत्साह, ईदगाह पर लगा मेला

news

देश के लिए अमन व तरक्की और सरहदों की रक्षा करने वाले सैनिकों के लिए मांगा हौसला व हिफाजत

अशोकनगर। ईद उल अजला Eid ul Adha 2019 का त्यौहार सोमवार को जिले भर में मनाया गया। मुस्लिम धर्मावलंबी जुलूस के रूप में ईदगाहों तक पहुंचे और ईद की नमाज अदा दी। नमाज के बाद इमामों ने देश में उन्नति, शांति व भाईजारे की दुआ मांगी। नमाज के बाद सभी ने एक-दूसरे के गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी। इसके बाद घरों में कुर्बानियों को सिलसिला शुरू हुआ।


ईद का जुलूस शुरू हुआ
शहर में इमाम चौक आजाद मोहल्ला से ईद का जुलूस शुरू हुआ। जिसमें जामा मस्जिद के पेश इमाम के पीछे मुस्लिम समाज के लोग नारा ए तकबीर बुलंद करते हुए चल रहे थे। जुलूस के आगे समाज के वरिष्ठजन घोड़ों पर बैठकर चल रहे थे। इमाम चौक से विदिशा रोड होते हुए जुलूस ईदगाह पर पहुंचा। जहां ईद की नमाज अदा की गई। ईद को लेकर सर्वाधिक उत्साह बच्चों में नजर आया। नए-नए कपड़ों में छोटे-छोटे बच्चे ईदगाह पर लगे छोटे से मेले में खाने की चीजें और खिलौने खरीदते नजर आए। बड़ों ने छोटों को ईदी दी।

देशवासियों को ईद की मुबारकबाद भी दी
नमाज के बाद पेश इमाम ने देश में अमन-चैन, खुशहाली व उन्नति की दुआ मांगी। इसके साथ ही सरहदों की रक्षा करने वाले सैनिकों के लिए हौसला और हिफाजत के लिए भी अल्लाह से दुआ की। पेश इमाम ने मुस्लिम समाज की ओर से सभी देशवासियों को ईद की मुबारकबाद भी दी।

 

बाढ़ पीडि़तों के लिए भी मांगी दुआ
इन दिनों देश के कई राज्य बाढ़ की चपेट में हैं। कई लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग बाढ़ में फंसे हुए हैं। नमाज के बाद दुआ में पेश इमाम ने बाढ़ पीडि़तों के लिए भी दुआ मांगी। उन्होंने बाढ़ में फंसे लोगों की हिफाजत करने और बीमारों की बमारी से मुक्ति दिलाने के लिए भी दुआ की।


रास्ते में गर्मजोशी से मिले सांसद
जब ईद का जुलूस सांसद के निवास के सामने से निकल रहा था, तभी सांसद केपी यादव व भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र रघुवंशी सामने आ गए। मुस्लिम समाज के लोगों ने माला पहनाकर सांसद का स्वागत किया तो सांसद ने भी समाज के वरिष्ठजनों से आशीर्वाद लिया। इसके बाद गले मिलकर ईद की बधाईयां दीं। इसके बाद जुलूस आगे बढ़ गया।

जन प्रतिनिधि व प्रशासनिक अमला पहुंचा
ईदगाह पर विधायक जजपालङ्क्षसह जज्जी सहित अन्य नेता व प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे। उन्होंने नमाज के बाद मुस्लिम बंधुओं को ईद की मुबारकबाद दी। इस मौके पर कलेक्टर डा. मंजू शर्मा, एसपी पंकज कुमावत, अपर कलेक्टर डा. अनुज रोहतगी, एसडीएम सुरेश जाधव, तहसीलदार इसरार खान, नायब तहसीलदार रोहित रघुवंशी, कर्मचारी नेता प्रमोद जैन, कांग्रेसी नेता महेंद्र मिंदा, नारायण प्रसाद शर्मा, उपेंद्र पाराशर आदि उपस्थित रहे।


ये रहा खास
-यहां एक नन्हा नमाजी लोगों के आर्कषण का केंद्र बना रहा। एसपी ने उसे पास बुलाकर गोद में बैठा लिया।
-कलेक्टर ने भी उस बच्चे को अपनी गोद में लेकर प्यार-दुलार किया।
-ईदगाह के आसपास के घरों की छतों पर लोग नमाज देखते नजर आए।
-बच्चों के लिए ईदगाह पर खिलौनों, गुब्बारों व खाने-पीने की चीजों की दुकानें भी लगीं, जिन पर बच्चों की भीड़ दिखी।
-सुरक्षा के लिए पुलिस की चौकस व्यवस्था रही।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो