scriptगाली गलौज करने से रोकने पर वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या | elderly was beaten to death | Patrika News

गाली गलौज करने से रोकने पर वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या

locationअशोकनगरPublished: Jul 26, 2019 06:05:57 pm

Submitted by:

Amit Mishra

घायल वृद्ध राजपुर स्वास्थ्य केंद्र से अशोकनगर जिला अस्पताल भेजा

news

गाली गलौज करने से रोकने पर वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या

अशोकनगर। राजपुर गांव में गुरुवार शाम मामूली कहासुनी के बाद एक युवक ने वृद्ध की हत्या murdered कर दी। वृद्ध के परिजन घायल अवस्था में उसे लेकर राजपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे थे। राजपुर स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने बिना कोई कागज दिए या वृद्ध को जिला अस्पताल District Hospital के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले वृद्ध की मौत elderly Died हो गई।


परिजनों ने पुलिस को फोन लगाया
वृद्ध भोगीराम (80) पुत्र मर्दन सिंह अहिरवार निवासी राजपुर के भतीजे बृजेश ने बताया की गुरुवार शाम करीब 5 बजे के बीच गांव का ही कल्लू दलित शराब पीकर गाली गलौज कर रहा था। भोगी राम ने उसे गाली गलौज करने से मना किया तो वह नहीं माना इसके बाद परिजनों ने पुलिस को फोन लगाया।

 

सूचना पर मौके पर दीवान पहुंचे
सूचना पर एक दीवान मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली तब तक कल्लू वहां से भाग गया था। इसके बाद दीवान दोबारा आने पर सूचना देने की बात कहकर वहां से वापस लौट आया। दीवान के वापस जाते ही कल्लू दोबारा आया और भोगी राम से झगड़ा करने लगा भोगी राम ने उसका हाथ पकड़ कर धमकी दी कि मुझसे मत बोल।

तभी कल्लू ने उनका हाथ पकड़ कर घुमाया और लात लात घूसों से पिटाई कर दी। जिससे भोगी राम गंभीर रूप से घायल हो। बृजेश ने बताया के सिर में ज्यादा चोट आने के कारण भोगी राम गिर गए। परिजन उन्हें चौकी लेकर पहुंचे और चौकी से उन्हें इलाज के लिए राजपुर स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा गया।

मृत घोषित कर दिया
चौकी से उनकी हालत को देखते हुए डॉक्टर ने जिला अस्पताल ले जाने के लिए कह दिया लेकिन ना तो रेफर का कोई कागज दिया और न ही कुछ लिख कर दिया। अस्पताल पहुंचने पर जिला अस्पताल के चिकित्सक ने परिजनों से अस्पताल या पुलिस के कागज मांगे तो उनके पास नहीं थे। इसके बाद डॉक्टर ने कचनार पुलिस को फोन लगाया तब पुलिस जिला अस्पताल पहुंची। लेकिन तब तक डॉक्टर भोगी राम को मृत घोषित कर चुके थे।

 

mp

 

करंट लगने से दूसरी मंजिल की छत से गिरा मासूम
उधर जिले के शंकर कॉलोनी निवासी इंदर (24) पुत्र चंदूलाल अहिरवार अपने 13 महीने के बेटे राजवीर को छत पर घुमा रहा था। तभी पास से गुजरी 11 केवी की लाइन से उसे जोरदार झटका लगा और बेटा हाथ से छूटकर नीचे गिर गया। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

आईसीयू में है मासूम
इंदर के भाई घनश्याम अहिरवार ने बताया इंदर का पुत्र राजवीर कमरे में रो रहा था। शुक्रवार सुबह करीब 10-11 बजे इंदर उसे घुमाने छत पर ले गया। छत पर 3-4 फुट की दूरी से ही 11 केवी की लाइन गुजरी है। बारिश में छत गीला होने के इंदर को करंट का झटका लगा। जिससे उसका एक हाथ व पीठ झुलस गई। राजवीर को गंभीर हालत में आईसीयू में और इंदर को बर्न वार्ड में भर्ती किया गया है। राजवीर को ऑक्सीजन पर रखा गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो