अशोकनगर

भाजपा-कांग्रेस के बीच हुई भिडंत, कांग्रेस ने दी करारी शिकस्त : इधर, सांसद डॉ. केपी यादव को लेकर ये बोले SP पंकज कुमावत

– युवा मोर्चा ने मिलाया कांग्रेस congress विधायक से हाथ, भाजपा BJP नेताओं ने कांग्रेस टीम को दिया पुरुस्कार…

अशोकनगरDec 23, 2019 / 03:42 pm

दीपेश तिवारी

भाजपा-कांग्रेस के बीच हुई भिडंत, कांग्रेस ने दी करारी शिकस्त

अशोकनगर@अरविंद जैन की रिपोर्ट…
शहर में शुरु हुए टूर्नामेंट cricket tournament का पहला मैच ही सबसे रोचक दिखा। जिसमें भाजपा-कांग्रेस BJP-congress के बीच हुई भिडंत में कांग्रेस ने भाजपा को करारी शिकस्त दी। इस दौरान दोनों ही पार्टियों party के पदाधिकारी जीत के लिए खिलाडिय़ों players की हौसला अफजाई करते नजर आए। जब मैच में कांग्रेस से भाजपा हारी तो लोगों मजाकिया लहजे में जमकर नारेबाजी की।
इंडियन सदभावना समिति ने शहर के संजय स्टेडियम में रविवार से टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। पहला मैच 1st match भाजपा युवा मोर्चा और युवक कांग्रेस के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भाजपा युवा मोर्चा ने 10 ऑवर में 81 रन बनाए।
जबाव में खेलते हुए युवक कांग्रेस ने भाजपा को सात ऑवर में ही शिकस्त दे दी। युवक कांग्रेस के कप्तान जयकुमार शर्मा और युवा मोर्चा के कप्तान सोनू रघुवंशी थे। इस दौरान कांग्रेस Congress s की तरफ से विधायक जजपालसिंह, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र भारद्वाज और युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद जैन धुर्रा, भाजपा की तरफ से सचिन चौधरी, सत्येंद्र कलावत, रंजीत यादव गुरु और युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रविंद्र लोधी मौजूद रहे।
20 दिन चलेगा टूर्नामेंट Tournament , देशभर से आएंगी टीमें-
समिति के राशिद खान चिन्ना ने बताया कि यह टूर्नामेंट 20 दिन चलेगा। जिसमें देशभर से टीमें teams आएंगी। गुजरात, उप्र, महाराष्ट और मप्र सहित अन्य प्रदेशों से भी क्रिकेट टीम आएंगी। टूर्नामेंट में प्रथम पुरस्कार सवा लाख रुपए और द्वित्तीय पुरस्कार 71 हजार रुपए रखा गया है। वहीं मैन ऑफ दी सीरीज को पुरस्कार में बाइक दी जाएगी।
इधर, ज्योतिरादित्य सिंधिया scindia को हराने वाले भाजपा सांसद के खिलाफ FIR
भाजपा सांसद केपी यादव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। केपी यादव bjp mp KP Yadav के खिलाफ अशोकनगर थाने में एफआईआर FIR दर्ज कराई गई है।
केपी यादव कांग्रेस के सीनियर नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया scindia को गुना-शिवपुरी संसदीय सीट से चुनाव हराकर सुर्खियों में आए थे। भाजपा सांसद केपी यादव KP Yadav और उनके बेटे सार्थक यादव के खिलाफ अशोकनगर जिले की कोतवाली में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।
मामला सन 2014 का है। भाजपा सांसद BJP MP केपी यादव ने अपने बेटे को आरक्षण का लाभ दिलाने के लिए अपनी वार्षिक आय क्रीमीलेयर 8 लाख प्रति वर्ष से कम बताई थी लेकिन जांच में एसडीएम ने पाया कि सांसद कृष्णपाल सिंह यादव की वार्षिक आय 8 लाख से ज्यादा हैं।
लोकसभा चुनाव के दौरान यादव ने अपनी आय Income 39 लाख बताई थी। दोनों आय में अंतर होने के चलते मुंगावली से कांग्रेस congress विधायक बृजेंद्र सिंह यादव ने इसकी शिकायत एसडीएम से की थी। जांच में ये प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया था। जिसके बाद सासंद के बेटे का क्रामीलीयर प्रमाण पत्र रद्द कर दिया गया था।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.