अशोकनगर

food department mp : 15 दिन से नहीं खुली राशन की दुकान, बाजार से खरीदना पड़ रहा राशन

जिला आपूर्ति कार्यालय शिकायत करने पहुंचे तो वहां भी कोई नहीं मिला

अशोकनगरJul 16, 2019 / 12:13 pm

Arvind jain

रोज बंद मिलती है कंट्रोल की दुकान, शिकायत करने पहुंचे तो खाली मिला दफ्तर

अशोकनगर। तार वाले बालाजी मंदिर के स्थित राशन की दुकान food department इस महीने नहीं खुली है। बाहर एक कागज चस्पा है, जिस पर मशीन खराब machine होने की बात लिखी गई है। उपभोक्ता रोज आते हैं, इंतजार करते हैं और वापस लौट जाते हैं। परेशान होकर सोमवार को वे जिला आपूर्ति कार्यालय शिकायत complaint करने पहुंचे तो वहां भी कोई नहीं मिला।

 

महिलाएं आक्रोशित होकर कार्यालय पहुंची
इस कंट्रोल की दुकान से वार्ड नंबर 12 व 16 के लोगों को राशन का वितरण किया जाता है। महीने के 15 दिन बीत जाने के बाद भी दुकान से राशन का वितरण शुरू नहीं हुआ। यहां हर रोज उपभोक्ता पहुंचते हैं और मशीन खराब होने का कागज देखकर वापस लौट जाते हैं। सोमवार को करीब आधा दर्जन से अधिक महिलाएं आक्रोशित होकर जिला आपूर्ति कार्यालय पहुंच गईं। सुबह करीब 10.30 बजे भी कार्यालय में कोई नहीं था। केवल चपरासी ही मिला। कुछ देर रुकने के बाद महिलाएं वापस लौट गईं।


अधिकारी भी नहीं मिले
शारदा बाई सहित महिलाओं ने बताया कि ईदगाह मोहल्ला, पठार तक से यहां लोग आते हैं और घंटो बैठे रहते हैं। शिकायत करने गए तो अधिकारी भी नहीं मिले। वहां कंट्रोल संचालक भी पहुंच गया और कहने लगा कि मैं क्या करू, लाओ मैं भी तुम्हारे साथ शिकायत करने चलता हूं।


इनका कहना है-
हम मजदूरी करते हैं। कंट्रोल से जो खाद्यान्न मिलता है उससे सहायता मिलती है। इस बार अभी तक राशन नहीं मिला है। जिसके कारण बाजार से लेना पड़ेगा।
छोटी बाई, उपभोक्ता


झाड़ू पौंछा मारने का काम करते हैं। इतनी आमदनी नहीं है कि बाजार से सामान ले सकें। कंट्रोल के खाद्यान्न से ही हमारा घर चलता है। अब कहीं से पैसा लेकर खाद्यान्न उठाना पड़ेगा।
रामकुंवर बाई, उपभोक्ता

Home / Ashoknagar / food department mp : 15 दिन से नहीं खुली राशन की दुकान, बाजार से खरीदना पड़ रहा राशन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.