scriptfood ran out on world disabled day | सुबह से भूखे बैठे दिव्यांगों को नहीं मिला खाना तो अफसरों पर फूटा आक्रोश | Patrika News

सुबह से भूखे बैठे दिव्यांगों को नहीं मिला खाना तो अफसरों पर फूटा आक्रोश

locationअशोकनगरPublished: Dec 04, 2022 04:21:51 pm

Submitted by:

Subodh Tripathi

सुबह 10 बजे से ही दिव्यांग पहुंच गए। आगे बैठे दिव्यांगों को भोजन पैकेट दे दिए लेकिन शेष दिव्यांगों को दोपहर 3 बजे तक भोजन पैकेट नहीं मिले और पैकेट खत्म हो गए।

सुबह से भूखे बैठे दिव्यांगों को नहीं मिला खाना तो अफसरों पर फूटा आक्रोश
सुबह से भूखे बैठे दिव्यांगों को नहीं मिला खाना तो अफसरों पर फूटा आक्रोश

अशोकनगर. कार्यक्रम में सुबह से भूखे बैठे दिव्यांगों को दोपहर तीन बजे पता चला कि खाना खत्म हो गया है, तो खाना न मिलने से अधिकारियों पर दिव्यांग भड़क गए और नाराजगी जताई। सीईओ ने कहा इंतजार तो करो खाना मंगाया गया है, तो वहीं कई दिव्यांगों को उपकरण भी नहीं मिले, इससे वह बिना खाना और बिना उपकरण ही वापस लौट गए।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.