scriptविदेशी दुल्हन ने पिछौरा ओढ़कर ढ़का मुंह, फिर लिए सात फेरे | Foreign dulhan married to Jain customs | Patrika News
अशोकनगर

विदेशी दुल्हन ने पिछौरा ओढ़कर ढ़का मुंह, फिर लिए सात फेरे

शहर में विदेशी दुल्हन ने जैन रीति-रिवाज से सात फेरे लिए। मैक्सिको की दुल्हन क्लौडिया सोमवार को हाथ में नारियल लेकर प्रतीक जैन के साथ मंदिर पहुंची, साथ ही शादी की विभिन्न रस्में भी की। शाम के समय शादी का कार्यक्रम हुआ। जिसमें मैक्सिको की दुल्हन ने पहले तो लहंगा-चुनरी पहनकर पिछौरा ओढ़ा और फिर शादी के सात फेरे लिए। विदेशी दुल्हन की जानकारी मिलने से शहर में यह शादी दिनभर चर्चा में बनी रही। साथ ही विदेशी दुल्हन को देखने की लोगों में उत्सुकता रही और लोग दुल्हन को देखने का प्रयास करते नजर आए।

अशोकनगरMar 12, 2019 / 03:33 pm

Arvind jain

news

विदेशी दुल्हन ने पिछौरा ओढ़कर ढ़का मुंह, फिर लिए सात फेरे

अशोकनगर. शहर में विदेशी दुल्हन ने जैन रीति-रिवाज से सात फेरे लिए। मैक्सिको की दुल्हन क्लौडिया सोमवार को हाथ में नारियल लेकर प्रतीक जैन के साथ मंदिर पहुंची, साथ ही शादी की विभिन्न रस्में भी की। शाम के समय शादी का कार्यक्रम हुआ। जिसमें मैक्सिको की दुल्हन ने पहले तो लहंगा-चुनरी पहनकर पिछौरा ओढ़ा और फिर शादी के सात फेरे लिए। विदेशी दुल्हन की जानकारी मिलने से शहर में यह शादी दिनभर चर्चा में बनी रही। साथ ही विदेशी दुल्हन को देखने की लोगों में उत्सुकता रही और लोग दुल्हन को देखने का प्रयास करते नजर आए।
गौरतलब है कि शहर के पुराना बाजार निवासी प्रतीक जैन पुत्र सुरेंद्रकुमार जैन मैक्सिको में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। जिसकी शादी मैक्सिको की युवती क्लौडिया से हुई। शादी से पहले क्लौडिया भी मैक्सिको से शहर में आ चुकी थी। सुरेंद्र कुमार सुमन का कहना है कि पांच साल से उनका बेटा प्रतीक जैन मैक्सिको में रह रहा है और करीब पांच महीने पहले ही प्रतीक ने अपने पिता को विदेशी युवती से शादी करने की बात कही थी, तो बेटे की खुशी को देखते हुए पिता तैयार हो गए और उन्होंने उसे विदेशी दुल्हन को अपनाने की सहमति दे दी। दोनों की शादी जैन रीति रिवाज से हुई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो