script

पूजा-अर्चना के साथ घर-घर विराजे गजानन, एक सैंकड़ा स्थानों पर सजीं आकर्षक झांकियां

locationअशोकनगरPublished: Sep 03, 2019 12:10:16 pm

Submitted by:

Arvind jain

गणेशोत्सव: 11 दिवसीय गणेशोत्सव का हुआ शुभारंभ, दिनभर गूंजे गणपत्ति बप्पा के जयकारे। – मिट्टी की गणेश प्रतिमाएं स्थापित करने पर बढ़ी शहर में रुचि, पछार ग्रुप के सदस्यों ने मिट्टी व आटे से बनाए गणेशजी।

पूजा-अर्चना के साथ घर-घर विराजे गजानन, एक सैंकड़ा स्थानों पर सजीं आकर्षक झांकियां

पूजा-अर्चना के साथ घर-घर विराजे गजानन, एक सैंकड़ा स्थानों पर सजीं आकर्षक झांकियां

अशोकनगर। भगवान गणेशजी की जयंती के साथ ही 11 दिवसीय गणेशोत्सव पर्व शुरु हो गया। घर-घर में गणेशजी की प्रतिमाएं स्थापित हुईं और पूजा-अर्चना की गई। इससे सुबह से देर रात तक तक गणपति बप्पा के जयकारे गूंजते रहे और लोग टोलियों के साथ ढ़ोल-नगाड़ों के बीच गणेशजी की प्रतिमाएं ले जाते दिखे। साथ ही शहर में करीब एक सैंकड़ा स्थानों पर आकर्षक झांकियां सजाई गई हैं।


मिट्टी की प्रतिमाएं खरीदते दिखे
सुबह से ही मंदिरों पर पूजा-अर्चना के लिए लोगों की भारी भीड़ लगी रही। पीओपी से होने वाले नुकसान को देखते हुए इस बार लोगों में मिट्टी की प्रतिमाएं स्थापित करने रुचि दिखी। इसके लिए जहां मूर्तिकारों को पहले ही लोगों ने मिट्टी की प्रतिमा बनाने के ऑर्डर दे दिए थे, तो वहीं लोग शहर में भी मिट्टी की प्रतिमाएं खरीदते दिखे।

 

temple_news.png

मिट्टी व आटे की प्रतिमाएं अपने हाथों से बनाईं
सोमवार सुबह पछार ग्रुप के सदस्यों ने सामूहिक रूप से मिट्टी व आटे की प्रतिमाएं अपने हाथों से बनाईं और रंग भरकर प्रतिमाओं को आकर्षक रूप दिया। साथ ही इन्हीं प्रतिमाओं को उन्होंने अपने घरों पर स्थापित किया। इस दौरान साईकिल चलाते चूहा और पीछे बैठे गणेशजी की प्रतिमा मुख्य आकर्षण रही।


खुद हाथों से प्रतिमा बनाकर की स्थापित-
पत्रिका अभियान से जुड़ते हुए लोगों ने तालाब और कुंड सूखने के बाद पीओपी की प्रतिमाओं की स्थिति देखी तो इस बार पत्रिका के पाठकों ने घरों पर मिट्टी की प्रतिमाएं स्थापित कीं। अश्विन, मयंक पिछले तीन साल से खुद ही घर पर मिट्टी की प्रतिमा बनाते हैं और इस बार भी अपने हाथ से बनी हुई प्रतिमा स्थापित की।

घरों पर ही विसर्जित करने का संकल्प
वहीं दक्षा त्रिपाठी, निमिष शर्मा और रोहित भारद्वाज सहित शहर के अन्य लोगों ने खुद ही मिट्टी से प्रतिमा बनाकर घरों पर स्थापित की और घरों पर ही विसर्जित करने का संकल्प लिया।

 

ashok nagar.png

एक सैंकड़ा स्थानों पर सजी झांकियां-
शहर में करीब एक सैंकड़ा स्थानों पर गणेशजी की आकर्षक झांकियां सजाई गई हैं। महाराष्ट्र समाज ने माधव भवन में झांकी सजाई है तो वहीं डाक बंगला, गांधी पार्क, स्वामीजी की बगिया, तुलसी कॉलोनी, गौशाला सहित शहर में कई स्थानों पर बड़ी झांकियां लगी हैं। इसके लिए शहर और झांकी स्थलों को आकर्षक विद्युत सज्जा और फूलों व चुनरियों से सजाया गया है।


दर्जनों जगहों पर सजी भगवान गणेश की झांकियां
मुंगावली. गणेशोत्सव के शुभारंभ के साथ ही सुबह से रात तक पूरा क्षेत्र गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजता रहा। घर-घर में लोगों ने भगवान गणेशजी की प्रतिमाएं स्थापित कर पूजा-अर्चना की और अनंत चतुर्दशी तक गणेशोत्सव पर्व मनाया जाएगा। इसके लिए शहर में दर्जनों स्थानों पर गणेशजी की आकर्षक झांकियां सजाई गई हैं।


दर्जनों स्थानों पर विराजे विघ्नहर्ता, पूजा-अर्चना शुरु
ईसागढ़. 11 दिन तक चलने वाले गणेशोत्सव पर्व की सोमवार से शुरुआत हो गई। नगर में दर्जनों स्थानों पर भगवान गणेश के विशाल और भव्य दरबार सजाए जा रहे हैं। झांकियों को अंतिम रूप दिए जाने का काम देर शाम तक चलता रहा। इसके बाद विधि विधान से भगवान गणपति की झांकी पांडालों में स्थापना की गई।

महाआरती का आयोजन
नगर के हायर सेकंडरी स्कूल के सामने, बस स्टैंड, तहसील परिसर, श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर के अलावा दर्जनों स्थानों पर विशाल झांकियां लगाई जाती हैं। इनमें हर दिन धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन होते हैं। हायर सेकंडरी स्कूल के सामने लगाई गई झांकी में हर दिन भगवान गणपति को खास तरह का प्रसाद तैयार कर लोगों को बांटा जाता है। इसके अलावा जल झूलनी एकादशी को झांकी समिति महाआरती का आयोजन भी करती है।


स्कूल में रहेगी गणेशोत्सवकी धूम-
नईसराय तहसील मुख्यालय स्थित जीवाजी पब्लिक स्कूल में विघ्नहर्ता का आकर्षक दरबार सजाया गया है। सोमवार को विधि विधान से झांकी में भगवान गणपति की स्थापना की गई। स्कूल के संचालक युगल दुबे ने बताया कि शिक्षा के साथ बच्चों को हमारी संस्कृति और संस्कारों का ज्ञान होना भी बेहद जरूरी होता है।

यही कारण है कि उन्होंने अपने स्कूल में भगवान गणपति की झांकी सजाई है। स्कूल डायरेक्टर की मानें तो दस दिनों तक चलने वाले गणेशोत्सव में उनके स्कूल के छात्र-छात्राएं विभिन्न तरह के धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों की प्रस्तुति देंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो