scriptGang rape : चार लोगों ने महिला को अगवा कर किया गैंगरेप | Gang rape : Four people kidnapped a woman and gang raped | Patrika News

Gang rape : चार लोगों ने महिला को अगवा कर किया गैंगरेप

locationअशोकनगरPublished: Sep 14, 2019 12:24:37 pm

Submitted by:

Arvind jain

अनाज बीनने खेत पर गई मानसिक रूप से अस्वस्थ एक महिला को चार लोग जबरन बाइक पर बिठा ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया
 
यंहा , एक महिला का मंगलसूत्र और दूसरी का पर्स छीन ले गए बदमाश

GANG RAPE NEWS

GANG RAPE NEWS

 

अशोकनगर/पिपरई। अनाज बीनने खेत पर गई मानसिक रूप से अस्वस्थ एक महिला को चार लोग जबरन बाइक पर बिठा ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर 24 घंटे के भीतर ही चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 

झौंपड़ी में ले जाकर उसके साथ चारों ने गैंगरेप किया

घटना क्षेत्र के गरेंठीचक्क गांव की है। मानसिक रूप से अस्वस्थ 30 वर्षीय एक महिला खेत पर गई हुई थी। तभी गांव के राजकिशोर आदिवासी, अजय रजक, महेश आदिवासी और संजू आदिवासी उसे जबरन बाइक पर बिठाकर ले गए और झौंपड़ी में ले जाकर उसके साथ चारों ने गैंगरेप किया।

24 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया
सुबह जब लोगों ने पीडि़ता के पति को बताया कि उसकी पत्नी इन आरोपियों के साथ थी। तब पति ने महिला से पूछा और थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज की। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया और तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने चारों आरोपियों को 24 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया। साथ ही गैंगरेप के इन चारों आरोपियों को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने चारों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

 

महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ है, शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ गैंगरेप का प्रकरण दर्ज किया। घटना के बाद आरोपी भागने की फिराक में थे, सतर्कता दिखाते हुए पुलिस ने चारों आरोपियों को पकड़ लिया, जिन्हें कोर्ट में पेश किया गया है।
संतोषसिंह चौहान, थाना प्रभारी पिपरई

 

नाबालिग से गैंगरेप
मुरैना में 30 अगस्त को दो होटलों में नाबालिग से गैंगरेप हुआ था। पुलिस व एफएसएल टीम ने होटलों की तलाशी ली थी। उनमें से कुछ आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई थी। पुलिस ने दोनों होटलों को फिर से सील कर दिया था। विदित हो कि 26 अगस्त को 13 साल की नाबालिग बच्ची के साथ दो नाबालिग आरोपियों ने फाटक बाहर स्थित लुक रेस्टोरेंट में गैंगरेप किया था। नाबालिक आरोपियों में से एक आरोपी इस रेस्टोरेंट का मालिक था। उसको भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो