scriptपश्चिमी विक्षोभ का असर शुरू : सर्द हवा के साथ सुबह 9 बजे तक ऐसा घना कोहरा कि 20 मीटर दूर का भी नहीं दिखा साफ | IMD News : rain threat and cold air with such a thick fog | Patrika News

पश्चिमी विक्षोभ का असर शुरू : सर्द हवा के साथ सुबह 9 बजे तक ऐसा घना कोहरा कि 20 मीटर दूर का भी नहीं दिखा साफ

locationअशोकनगरPublished: Feb 23, 2020 03:42:53 pm

फिर मौसम का यू टर्न: पश्चिमी विक्षोभ weather update से अचानक फिर बदला मौसम, फाल्गुन माह में पौष सा नजारा।

सर्द हवा के साथ सुबह 9 बजे तक ऐसा घना कोहरा कि 20 मीटर दूर का भी नहीं दिखा साफ

सर्द हवा के साथ सुबह 9 बजे तक ऐसा घना कोहरा कि 20 मीटर दूर का भी नहीं दिखा साफ

अशोकनगर@अरविंद जैन की रिपोर्ट…

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते अचानक फिर से मौसम weather में बदलाव आ गया। सुबह तेज सर्द हवा के साथ कोहरा fogg छा गया। कोहरा इतना घना था कि दृश्यता घट गई और 20 मीटर दूरी तक का भी स्पष्ट नहीं दिख रहा था। साथ ही तेज सर्दी cold wave रही, इससे लोग गर्म कपड़े पहनकर ही घरों से बाहर निकले। मौसम IMD विभाग ने इसका कारण पश्चिमी विक्षोभ को बताया है।
करीब 10 दिन से सुबह-शाम के समय ही हल्की सर्दी low cold पड़ रही थी, लेकिन शनिवार को सुबह weather update साढ़े चार बजे से अचानक 9 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पूर्वी सर्द हवाएं mausam शुरु हो गई। साथ ही घना कोहरा fog भी छा गया, जो सुबह 9 बजे तक छाया रहा।
नतीजतन हमेशा तेज रफ्तार से वाहन निकलने वाले weather forecast नेशनल हाईवे क्रमांक 346ए पर कोहरे की वजह से वाहनों की रफ्तार घट गई और धीमी गति से वाहन निकले। साथ ही आबादी वाले क्षेत्रों में वाहनों को लगातार हॉर्न बजाते हुए निकालना पड़ा। अचानक वापस लौटी ठंड weather report से जहां सुबह ओस की बूंदें जमी हुई सी नजर आईं वहीं सुबह 9 बजे के बाद निकली धूप में भी गर्मी गायब रही। हालांकि दोपहर के समय फिर से तेज धूप के साथ गर्मी जारी रही।
असर: 3.6 डिग्री घटा रात का पारा-
मौसम में अचानक ठंड लौटने से जहां न्यूनतम तापमान tempurature 3.6 डिग्री घटकर 12 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो सामान्य से कम रहा। वहीं दिन के अधिकतम तापमान में भी 1.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट weather news दर्ज हुई और अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले एक-दो दिन तापमान weather alert ऐसा ही रहने का अनुमान है।
कारण: हवा में आई नमी तो छाया कोहरा-
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अचानक हवाओं की दिशा बदलकर उत्तर-पूर्वी हो गई और उत्तर-पूर्वी हवाओं के साथ क्षेत्र में नमी werather आने से आद्र्रता बढ़ गई और इसी वजह से सुबह के समय क्षेत्र में घना कोहरा छाया। मौसम विभाग के मुताबिक जहां कल तक सुबह weather news in hindi के समय आद्र्रता 60 से 70 प्रतिशत तक दर्ज हो रही थी, जो शनिवार today weather सुबह बढ़कर 95 प्रतिशत पर पहुंच गई। हालांकि शाम के समय की आद्र्रता में कोई अंतर नहीं आया।
कृषि: फसलों के लिए लाभदायक ठंड-
कृषि विशेषज्ञों और किसानों farmers द्वारा फिर से मौसम में लौटी ठंड weather को फसलों के लिए लाभदायक माना जा रहा है। कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक चना, मसूर और गेहूं की फसलें crops दाना बनने की स्थिति में है। दाना बनने के लिए तापमान 25 से 30 डिग्री के बीच रहना चाहिए, लेकिन तापमान 32 डिग्री तक पहुंच गया था। इससे किसानों की चिंताएं बढ़ गई थीं, लेकिन सर्दी cold लौटने से वह खुश नजर आ रहे हैं।
सात दिन के तापमान पर एक नजर-
दिनांक : अधिकतम : न्यूनतम
16 फरवरी : 29.6 : 10.0
17 फरवरी : 31.2 : 10.6
18 फरवरी : 31.0 : 10.8
19 फरवरी : 32.0 : 12.9
20 फरवरी : 31.8 : 16.3
21 फरवरी : 29.4 : 15.6
22 फरवरी : 27.6 : 12.0
(तापमान डिग्री सेल्सियस में।)
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो