scriptसिंधिया के गढ़ में दिग्विजय की हुंकार, कहा- भाजपा में ‘महाराज’ से भाईसाहब बने सिंधिया | In BJP Jyotiraditya Scindia Became Bhaisahab From Maharaj-Digvijay | Patrika News

सिंधिया के गढ़ में दिग्विजय की हुंकार, कहा- भाजपा में ‘महाराज’ से भाईसाहब बने सिंधिया

locationअशोकनगरPublished: Jun 01, 2023 06:44:23 pm

Submitted by:

Shailendra Sharma

प्रेस कॉन्फ्रेंस में ज्योतिरादित्य सिंधिया और भाजपा पर जमकर बरसे दिग्विजय सिंह…

scindia_digvijay_singh.jpg

अशोकनगर. मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह गुरुवार को अशोकनगर पहुंचे। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ अशोकनगर में दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति को लेकर चर्चा की और फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ज्योतिरादित्य सिंधिया पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस में रहते वक्त वो महाराज थे और भाजपा में जाकर भाईसाहब हो गए हैं।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8lfixs

दिग्विजय की प्रेस कॉन्फ्रेस की बड़ी बातें..
1. सिंधिया ने दिया धोखा- ज्योतिरादित्य सिंधिया पार्टी छोड़कर चले जाएंगे ये हमने सोचा नहीं था। हो सकता है उनकी नाराजगी सीएम न बनाने को लेकर हो। लेकिन कमलनाथ ने सीएम बनने के बाद उनके सारे काम किए। सिंधिया स्कूल को 1 रुपए में जमीन दान दी। उनकी जमीनों के प्रकरणों का निराकरण किया।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8lfj1h

2. भाजपा में महाराज से भाईसाहब हुए सिंधिया- दिग्विजय सिंह ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को भाजपा में वो मानसम्मान नहीं मिल सकता जो कांग्रेस में मिलता था। कांग्रेस पार्टी में आलाकमान से ज्योतिरादित्य सिंधिया सीधे मिल सकते थे, सीधे राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी के घर जा सकते थे। कांग्रेस में उन्हें महाराज जैसा मान सम्मान दिया लेकिन भाजपा में जाकर वो भाईसाहब बन गए।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8lfjca

3. महाकाल लोक में भी भ्रष्टाचार- मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार इस हद तक बढ़ गया है कि महाकाल के डेवलपमेंट के लिए कमलनाथ सरकार ने 300 करोड़ मंजूर किए। ठेका भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात के ठेकेदार को दे दिया और ठेकेदार ने ऐसा काम किया कि तेज हवा के झोंके में ही मूर्तियां गिर पड़ीं। हम चाहते हैं कि आस्था के केन्द्र महाकाल में जिसने भ्रष्टाचार किया उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। अभी तक उस पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8lfjl6

4. भाजपा भ्रष्टाचार के अवसर ढूंढ रही है- दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा धार्मिक आस्थाओं से खेलती है। हमारे लिए धर्म आस्था है। भाजपा धर्म के नाम पर धार्मिक उन्माद फैलाकर नफरत फैलाकर वोट की राजनीति करती है। डंपर कांड, व्यापमं कांड, ई टेंडरिंग कांड और कई तरह के कांड सामने आए लेकिन कार्रवाई नहीं की। आपदा में भी अवसर ढूंढ रहे हैं। मूर्तियां गिरी हैं तो आपदा है फिर से टेंडर होगा फिर से कमीशन खाएंगे।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8lfju5

5. झूठ बोलते हैं शिवराज- किसानों की कर्जमाफी को लेकर शिवराज ने बार-बार झूठ बोला। जयवर्धन के प्रश्न पर विधानसभा में सीएम शिवराज ने किसानों का कर्ज माफ करने की बात स्वीकार की। उनकी विधानसभा क्षेत्र में भी किसानों का कर्जा माफ किया। रिश्तेदारों का कर्जा माफ हुआ है। कितना झूठ बोलोगे भाई।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8lfjya

6. घी पीने के लिए कर्जा ले रही भाजपा सरकार- दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि बड़े लोगों के वन टाइम सेटलमेंट में लाखों करोड़ रुपए भाजपा ने माफ किए हैं। मोदी जी के राज में 12 लाख करोड़ का कर्जा माफ हुआ है उद्योगपतियों का। छोटे लोगों का किसानों का एक रुपए कर्जा माफ नहीं हुआ। ये लोग कर्जा ले रहे हैं घी पीने के लिए कर्जा ले रहे हैं भ्रष्टाचार के लिए। मेरी सरकार में 23 हजार करोड़ का कर्जा था। आज साढ़े 3 लाख करोड़ का कर्जा है मध्यप्रदेश पर। कहां गया ये पैसा…कहां खर्च हुआ जनता ये जानना चाहती है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8lfka7

7. सिंधिया के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे- हमारे पास बहुत उम्मीदवार हैं जो चुनाव लड़ेंगे मैं राज्यसभा में हूं अगर कोई नहीं लड़ेगा तो फिर देखेंगे। वहीं सिंधिया के वापस कांग्रेस में आने के सवाल पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि अगर सिंधिया वापस आना चाहेंगे कांग्रेस में तो मैं तो विरोध करूंगा।

 

ट्रेंडिंग वीडियो