किसान को दिया 1.51 लाख रु. का चैक, लेकिन बीमा राशि मिली 70 हजार
किसानों में नाराजगी बनी बीमा राशि,
अशोकनगर
Published: February 20, 2022 05:03:06 pm
अशोकनगर. जिले में फसल बीमा की राशि में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। स्थिति यह है कि कार्यक्रम में तो किसान को 1.51 लाख रुपए बीमा राशि का प्रतीक चैक दिया गया, लेकिन किसान के खाते में बीमा की राशि सिर्फ 70 हजार रुपए आई। इससे बीमा कंपनी की यह गड़बड़ी किसानों में नाराजगी बनी हुई है।
मामला जिले के मुंगावली विकासखंड के कुम्हर्रा गांव के किसान का है। 12 फरवरी को अशोकनगर मंडी में हुए मुख्यमंत्री के लाइव संबोधन व बीमा राशि वितरण कार्यक्रम में किसान सौरभ दीवान पुत्र कैलाश दीवान को कृषि विभाग ने बुलाया। जहां प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसान सौरभ दीवान को जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने एक लाख 51 हजार 183 रुपए का प्रतीक चैक दिया गया, साथ ही चार अन्य किसानों को भी ऐसे ही बड़ी राशि के प्रतीक चैक मंच से दिए गए। लेकिन सौरभ दीवान ने जब बैंक खाता चैक किया तो उसमें सिर्फ 70 हजार रुपए ही बीमा क्षतिपूर्ति राशि आई है। इससे किसान ने कृषि विभाग के अधिकारियों को बताया तो कृषि अधिकारियों ने उन्हें दूसरी किस्त के रूप में शेष राशि आने की बात कही है।
किसान बोले क्या ऐसे ही बढ़ाए गए बीमा राशि के आंकड़े-
स्वीकृत बीमा क्षतिपूर्ति राशि में से 50 फीसदी राशि भी किसान के खाते न आना किसानों में चर्चा बना हुआ है। किसानों का कहना है कि कृषि विभाग ने जिले के 64546 किसानों को 68.13 करोड़ रुपए की बीमा क्षतिपूर्ति राशि दिए जाने का दावा किया है। लेकिन ज्यादातर किसानों के खातों में अब बीमा क्षतिपूर्ति राशि आई ही नहीं, इससे किसान भटक रहे हैं। इससे किसानों का सवाल है कि क्या बीमा कंपनी ने इसी तरह से बढ़ाकर बीमा राशि के आंकड़े बताए हैं। साथ ही किसानों का यह भी कहना है कि शायद इसीलिए कृषि विभाग द्वारा यह सूची सार्वजनिक नहीं की जा रही है कि जिले के किस किसान को कितनी बीमा राशि मिली है।

बीमा राशि में गड़बड़ी:
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
