scriptशहर में वाहनों की भीड़ बढ़ी तो एफओबी पर दो घंटे तक लगा रहा जाम, फंसे रहे वाहन चालक | jam problem in city | Patrika News

शहर में वाहनों की भीड़ बढ़ी तो एफओबी पर दो घंटे तक लगा रहा जाम, फंसे रहे वाहन चालक

locationअशोकनगरPublished: Mar 12, 2019 03:21:44 pm

Submitted by:

Arvind jain

जाम की समस्या बनी लोगों की परेशानी, वायपास पर निर्माण कार्य चलने से ज्यादातर दोपहिया वाहन एफओबी से ही निकल रहे, दूसरे रास्तों पर बड़े वाहन होने से बन रही परेशानी।

news

शहर में वाहनों की भीड़ बढ़ी तो एफओबी पर दो घंटे तक लगा रहा जाम, फंसे रहे वाहन चालक

अशोकनगर. शहर में जाम की समस्या अब आम बात हो गई है और रोजाना ही एफओबी पर लोग जाम से परेशान हैं। सोमवार को भी दोपहर के समय लगातार दो घंटे तक एफओबी पर जाम लगा रहा और वाहन चालक निकलने के लिए परेशान होते रहे। हालांकि बाद में पुलिस ने जाम को खुलवाया और इसके बाद ही यातायात सामान्य हो सका।


दोपहर को करीब साढ़े 12 बजे पछाड़ीखेड़ा रोड और गांधी पार्क पर बड़े वाहनों की संख्या बढऩे से एफओबी पर जाम लग गया। इसमें स्कूली बच्चे भी अपने परिजनों के साथ जाम में फंसे रहे। साथ ही एफओबी के दोनों रास्तों से मिलने वाली 10 सड़कों व गलियों में वाहनों की भीड़ होने से एफओबी पर पांच सैंकड़ा से अधिक दोपहिया वाहन जाम से निकलने की मशक्कत करते नजर आए। बाद में पुलिस ने एफओबी के दोनों रास्तों के पहुंच मार्गों से वाहनों का हटाया, इसके बाद ही दोपहर करीब ढ़ाई बजे जाम खुल सका। यह एक दिन की बात नहीं, बल्कि एफओबी पर रोजाना इसी तरह से जाम के हालात बन रहे हैं। इससे लोगों को निकलने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है और जिम्मेदार इस पर गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं।

 

 

वायपास पर निर्माण कार्य से बढ़ी समस्या-
जहां नई फसलें आने से मंडी में ट्रेक्टर-ट्रालियों की संख्या बढ़ गई है, इससे मंडी ने सोमवार को ब्रिज के पास वाला गेट खोलकर ट्रैक्टर-ट्राली निकाले। इसके अलावा वायपास रोड पर निर्माण कार्य चलने की वजह से दोपहिया वाहन अब एफओबी से होकर ही निकल रहे हैं, इससे एफओबी पर दोपहिया वाहनों की संख्या बढ़ गई है। इससे जाम की समस्या बनने लगी है। साथ ही जाम से एंबुलेंस भी फंसकर मरीजों की परेशानी बढ़ा रही हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो