अशोकनगर

ब्रिज पर टूटा ट्रैक्टर का एक्सल तो पिछले दो पहियों पर लटका, डेढ़ घंटे लगा रहा जाम

ओवरब्रिज पर लगा जाम तो परेशान हुए वाहन चालक,- तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच जाम खुलने का इंतजार करते रहे वाहन चालक।

अशोकनगरApr 12, 2019 / 11:36 am

Arvind jain

ब्रिज पर टूटा ट्रैक्टर का एक्सल तो पिछले दो पहियों पर लटका, डेढ़ घंटे लगा रहा जाम

अशोकनगर. ट्राली में अनाज भरकर मंडी जा रहे एक ट्रेक्टर का ओवरब्रिज पर एक्सल टूट गया। स्पीड कम होने से पलटने से तो बच गया लेकिन आगे के दोनों पहिए ऊपर उठ जाने से ट्रैक्टर लटक गया। साथ ही ओवरब्रिज पर एक तरफ जाम लग गया। इससे वाहन फंस गए। हालांकि बाद में ट्रैक्टर को निकालने के बाद जाम खुल सका। इससे तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच वाहन चालक जाम में फंसकर परेशान होते रहे।


मामला बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे का है। मंडी में अनाज बेचने के लिए बुधवार को भारी संख्या में ट्रैक्टर-ट्राली पहुंचे। साथ ही पहले से ही वायपास पर वाहनों की भीड़ रहती है और सड़क का निर्माण चलने की वजह से वायपास पर हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में ओवरब्रिज पर ट्रैक्टर फंस जाने से एक तरफ वाहनों की आवाजाही रुक गई और करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। बाद में उस ट्रैक्टर को हटाने के बाद जाम खुल सका। इससे डेढ़ घंटे तक लोग जाम की समस्या से जूझते रहे।

अब रोजाना ही शहर में जाम के हालात-
शहर के वायपास और एफओबी पर तो रोजाना ही जाम के हालात रहते हैं, लेकिन वाहनों की संख्या बढऩे से अब शहर की अन्य मुख्य सड़कों और गलियों में भी दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शहर में सड़कों और गलियों में जाम का कारण रास्तों पर बेतरतीव तरीके से खड़े रहने वाले वाहन और रास्तों पर रखा रहने वाला दुकानों का सामान है। इससे लोगों को आवाजाही में परेशान होना पड़ता है, लेकिन इस पर कोई गंभीरता नहीं दिखाता।

Home / Ashoknagar / ब्रिज पर टूटा ट्रैक्टर का एक्सल तो पिछले दो पहियों पर लटका, डेढ़ घंटे लगा रहा जाम

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.