scriptसिंधिया के गढ़ में जयवर्धन ने बनाई हाथ ठेले पर चाय, महादेव मंदिर पर  भगवान शिव का किया जलाभिषेक | Jayawardhan made tea on hand cart | Patrika News

सिंधिया के गढ़ में जयवर्धन ने बनाई हाथ ठेले पर चाय, महादेव मंदिर पर  भगवान शिव का किया जलाभिषेक

locationअशोकनगरPublished: May 31, 2022 09:25:57 pm

Submitted by:

Arvind jain

 
पूर्व मंत्री बोले सरकार ने पिछड़ा वर्ग को सिर्फ 12 प्रतिशत आरक्षण दिया

Jaivardhan Singh

Jaivardhan Singh


अशोकनगर. सिंधिया का गढ़ माने जाने वाले अशोकनगर जिले में पूर्व मंत्री व राघौगढ़ के कांग्रेस विधायक जयवर्धनसिंह ने ठेले पर चाय बनाई। अपने हाथ से बनाई गई वह चाय उन्होंने दुकानदार को पिलाई। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
पूर्व मंत्री जयवर्धनसिंह उर्स में शामिल होने के लिए रात में मुंगावली पहुंचे थे, जहां वह सड़क पर ही रुक गए और वहां लगे चाय हाथठेले पर पहुंचकर खुद अपने हाथ से चाय बनाने लगे, यह चाय उन्होंने दुकान संचालक संतोष साहू को पिलाई। इसके बाद वह उर्स में शामिल हुए और रात्रि विश्राम चंदेरी में किया। सुबह चंदेरी में वह मां जागेश्वरी मंदिर पहुंचे और दर्शन किए। साथ ही हजारिया महादेव मंदिर पर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। जहां पुजारी ने उन्हें बताया कि इस प्रतिमा में 1100 शिवलिंग हैं और एक बार जलाभिषेक करने पर 1100 जलाभिषेक होना माना जाता है।

-नगरीय निकाय चुनावो ंको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह
चंदेरी. पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह चंदेरी पहुंंचे, जहां उन्होंने विधायक गोपाल सिंह चौहान के निवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और नगरीय निकाय चुनावों को लेकर चर्चा की। इस दौरान वह पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के करीबी अधिवक्ता इदरीश ख़ान पठान के घर भी पहुंचे।
ओबीसी आरक्षण पर पूर्व मंत्री ने कहा कि सरकार ने पिछड़े वर्ग के आरक्षण में ओबीसी के साथ अन्याय किया है। मात्र 12 प्रतिशत आरक्षण के आधार पर चुनाव करा रही है। यह सरकार।14 प्रतिशत आरक्षण तो 1994 से मेरे पिता ने ही किया था। कमलनाथ के समय यह आरक्षण 27 प्रतिशत कर दिया था निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत में आरक्षण कर दिया गया था। लेकिन यह सरकार पिछड़े वर्ग की हितैषी न होकर उनका शोषण कर रही है। पिछड़ा वर्ग चुनाव में इनको सबक सिखाने को तैयार बैठा है। इसलिए इनके कुछ समझ नहीं आ रहा है। इस आरक्षण प्रक्रिया में भी बहुत गलती थी लेकिन हम लोग नहीं चाहते थे कि चुनाव टाले जाये, यह सरकार तो आगे टालना चाहतीं हैं इसलिए अदालत में अपना पक्ष मजबूती से नहीं रख सकें। इस दौरान पदम सिंह जैन, नारायण दास लालमणि, महावीर चौधरी, नज़ीर नेता, मनु राजा, व्हीपी सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
निडर होकर चुनावों में भाग लीजिए
पूर्व मंत्री ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि आप निडर होकर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और नगरीय निकाय के चुनाव में भाग लीजिए। अशोकनगर जिले में सभी नगरपालिका नगर पंचायत में कांग्रेस का स्पष्ट बहुमत आएगा। जिला अशोकनगर में पंचायत चुनाव में भी कांग्रेस का परचम फहरायेगा। इस दौरान कांग्रेस ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष विवेक कांत भार्गव ने अपनी टीम के साथ जयवर्धन सिंह का स्वागत किया। जयवर्धन सिंह भी अपने कार्यकर्ताओं से सहज होकर मिलें। ईसागढ़ कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष महेन्द्र शर्मा, राजा यादव मढ़ी, मुंगावली से प्रदुम्न सिंह दांगी, चंदेरी कांग्रेस विंग के सभी कार्यकर्ताओ ने विधायक गोपाल सिंह चौहान के निवास पर भेंट की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो