scriptशीत लहर ने कंपकंपाया, तापमान दो डिग्री नीचे गिरा | Kanpkanpia the cold wave, the temperature dropped to below two degrees | Patrika News

शीत लहर ने कंपकंपाया, तापमान दो डिग्री नीचे गिरा

locationअशोकनगरPublished: Dec 03, 2016 07:26:00 am

Submitted by:

praveen

अशोकनगर. शीत लहर ने जिले को कंपकपा दिया है। ठंडी हवाओं के कारण तापमान एक ही दिन में दो डिग्री गिर गया है। सुबह उठते ही लोगों का स्वागत घने कोहरे ने किया। कोहरे से दृश्यता कम रही।

grew cold, fog,

grew cold, fog,

अशोकनगर. शीत लहर ने जिले को कंपकपा दिया है। ठंडी हवाओं के कारण तापमान एक ही दिन में दो डिग्री गिर गया है। सुबह उठते ही लोगों का स्वागत घने कोहरे ने किया। कोहरे से दृश्यता कम रही।

इससे सुबह-सुबह स्कूल व कोचिंग जाने वाले बच्चों की परेशानी भी बढ़ गई। दिन भर सर्द हवाएं चलने के कारण लोग गर्म कपड़ों में ढंके नजर आए। दिसंबर शुरू होते ही ठंड ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। दो दिन में जिले में सर्द हवाओं का दौर जारी है। इसके कारण दो दिन पहले तक धूप में जहां पसीना आ रहा था, वहीं अब धूप सेंकना लोगों को अच्छा लग रहा है। धूप से हटते ही ठंड का अहसास होने लगता है जो शाम होते-होते बढ़ जाता है।

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह उठते ही चारों ओर घना कोहरा नजर आया। सुबह करीब 11 बजे तक कोहरा छाया रहा। शहर के बाहर मेन सड़कों व ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरे की सघनता अधिक रही। इसके कारण वाहन चालकों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। इस समय हाथ, कान व नाक को ठंड से बचाना आवश्यक है और अधिकांश लोगों इससे बचने के उपाए करने के बाद ही घर से निकल रहे हैं। सुबह के समय कई जगहों पर लोग अलाव जलाकर बैठे नजर आए। वहीं कोचिंग व स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राएं भी गर्म कपड़ों, व मफलरों के साथ घर से निकले।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो