scriptसेवा के लिए आतुर देव शास्त्र गुरु और मुनि सेवा संघ समिति | latest hindi news from ashoknagar | Patrika News

सेवा के लिए आतुर देव शास्त्र गुरु और मुनि सेवा संघ समिति

locationअशोकनगरPublished: Sep 09, 2018 03:45:01 pm

सेवा के लिए आतुर देव शास्त्र गुरु और मुनि सेवा संघ समिति

sewa

सेवा के लिए आतुर देव शास्त्र गुरु और मुनि सेवा संघ समिति

अशोकनगर. दिगम्बर जैन पंचायत के तीन वर्षीय निर्वाचन में समाज द्वारा समिति चुनने के लिए २७ सदस्यों के निर्वाचन में मतदान रविवार को गोशाला स्थित वर्धमान विद्यालय में सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक होगा। वोटों की गिनती रविवार प्रात: आठ बजे से होगी। जैन समाज के २३७० मतदाता मतदान में भाग लेंगे। इस बार मुनि संघ सेवा समिति और श्री देव शास्त्र गुरु सेवा समिति के बीच मुख्य मुक ाबला है। इसके अलावा एक अन्य सदस्य दीपक जैन पिंकी स्वतंत्र रूप से चुनाव मैदान में है। दोनों ही ग्रुपों में इस सामाजिक चुनाव को लेकर उत्सुकता के साथ सक्रियता भी नजर आ रही है। दोनो ग्रुपों के सदस्य शनिवार को बारिश के बीच दिनभर अपने प्रत्याशियों के लिए समाज के मतदाताओं से दुकानों एवं घर-घर जाकर वोट मांगते नजर आए।

19वें साल में भी बरकरार रहेगी चौधराहट?
पिछले १८ वर्षों से दिगम्बर जैन पंचायत के अध्यक्ष पद पर काबिज रहे रमेश चौधरी इस बार अपने ग्रुप से फिर मैदान में हैं इनके कार्यकाल को लेकर वैसे तो समाज में संतोष रहा है, लेकिन समाज के कुछ वर्ग इनकी कार्यशैली पर सवाल उठाते रहे हैं। इस बार समाज का कितना साथ इन्हें मिलता है यह आज मतदान के बाद सामने आएगा। लोग कयास लगा रहे है कि १९ वें साल में भी दिगम्बर पंचायत में क्या इनकी चौधराहट बरकरार रहेगी।

श्री देव शास्त्र गुरु सेवा ग्रुप से यह प्रत्याशी मैदान में
अजीत गुरहा, अनूप महावीरा, अरुण जैन, अशोक अमरोद, आजाद जैन, आशीष भारत जयकुमार जाट, जिनेश कुमार खैरा, जिनेश जैन लालू, दिलीप जनता, नरेश बारी, प्रमोद जैन छाया, प्रसन्न ज्ञानी चंद्र, भानू चौधरी, मनीष जैन, महेन्द्र कडेसरा, रमेश चौधरी, राकेश पोची, राजेश जैन भोला, राहुल सुभाष वकील, विनोद जैन, विनोद बगुल्या, बीरेन्द्र अथाईखेड़ा, बीरेन्द्र लाला, शिखर बडक़ुल, सुबोद्ध सर्राफ, संजय जैन उत्ती हलवाई।

मुनि संघ सेवा ग्रुप से यह है मैदान में
अजीत बरोदिया, अशोक जैन टिंगू, उमेश सिंघई देरखा, देवेन्द्र टडैया, नीलम जाट नीलू मामा, डा. पक ंज जैन, पदम बांझल पिम्मी, प्रमोद मंगलदीप, पवन वर्तन, प्रवीण नेशनल, मनीष सिंघई, मनोज भैंसरवास, मनोज जैन भोला, मुनेश विजयपुरा, रमेश तारई, राकेश अमरौद, राकेश कांसल, राकेश लालाजी, राजीव चंदेरी, राजेन्द्र जैन मेडीकल, राजेन्द्र हलवाई, विजय धुर्रा, विपिन सिंघई, शैलेन्द्र श्रंृगार, डा. सुगनचन्द्र, सुनील अखाई, श्रेयांस कोहरवास है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो